Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय केन्द्र सरकार ने लोगों की खुशहाली के लिए शुरू की ‘प्रधानमंत्री सूर्य...

केन्द्र सरकार ने लोगों की खुशहाली के लिए शुरू की ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सतत विकास और लोगों की खुशहाली के लिए सरकार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रही है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि 75 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली इस योजना का उद्देश्‍य एक करोड़ घरों को प्रतिमाह तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्‍ध कराकर रोशन करना है।

उन्‍होंने कहा कि लोगों के बैंक खाते में सीधे दी जाने वाली सब्सिडी से लेकर काफी रियायती दरों पर ऋण उपलब्‍ध कराकर केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का बोझ ना पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी हितधारकों को एक राष्‍ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्‍हें और मदद मिलेगी।

उन्‍होंने कहा कि इस योजना को जमीनी स्‍तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी स्‍थानीय निकायों और पंचायतों को प्रोत्‍साहित किया जाएगा, ताकि वह अपने क्षेत्र में घरों की छतों पर सौर प्रणालियां लगाने को बढ़ावा दें। श्री मोदी ने कहा कि साथ ही साथ य‍ह योजना लोगों की आय में भी बढ़ोतरी करेगी, उनके बिजली बिल घटेंगे और रोजगार का सृजन भी होगा।

उन्‍होंने प्रत्‍येक व्‍यक्ति से सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने सभी आवासीय उपभोक्‍ताओं विशेषकर युवाओं से pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन करके पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!