Saturday, October 24, 2026
Home उत्तराखंड संग्ज्यू कार्यक्रम 2024- चंपावत पहुंचे सीएम धामी ने लोहाघाट में किया रोड...

संग्ज्यू कार्यक्रम 2024- चंपावत पहुंचे सीएम धामी ने लोहाघाट में किया रोड शो 

रोड शो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी
जमकर बरसे फूल
चारों तरफ लगे धामी-धामी के नारे
चंपावत। संग्ज्यू-2024 कार्यक्रम में शामिल होने चंपावत पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहाघाट में रोड शो किया। सीएम के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने जमकर फूल बरसाए। साथ ही धामी-धामी के नारे भी लगाए। पहली बार लोहाघाट पहुंचे मुख्यमंत्री को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचेl करीब एक किलोमीटर के रोड शो के दौरान छत से लेकर सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ रही। शहर के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सीएम का स्वागत किया। सीएम ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। वहीं, जनसभा को भी संबोधित किया। कहा कि हमारी मातृशक्ति हमारी ताकत है।
हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना राम मंदिर बनना मुश्किल था। आज पीएम मोदी के कारण अयोध्या में मंदिर बना। कश्मीर में 370 समाप्त हुआ। पीएम ने देश में महिलाओं के लिए सबसे अधिक काम किए। उनसे सवाल करना चाहिए जिन्होंने 60 साल में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किए। सीएम धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है।
सभी दंगाइयों को एक-एक करके गिरफ्तार किया जा रहा है। जो भी प्रदेश में अवैध अतिक्रमण है उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी, इस अभियान को रोका नहीं जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने 162 करोड़ से अधिक लागत की 45 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर शक्ति स्वरूपा बाल कन्याओं का पूजन भी किया।

RELATED ARTICLES

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

विधानसभा निर्वाचन-2027 के लिए प्रशासन अलर्ट, सभी जनपदों में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी आज से

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!