Saturday, October 24, 2026
Home बिज़नेस दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बने जुकरबर्ग, इतने अरब डॉलर बढ़ी...

दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बने जुकरबर्ग, इतने अरब डॉलर बढ़ी संपत्ति

न्यूयॉर्क। मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटा के शेयर की कीमत में उछाल के बाद इस साल उनकी कुल संपत्ति किसी भी अन्य व्यक्ति से ज्यादा बढ़ी है जिससे वह इस मुकाम तक पहुँचे हैं। जुकरबर्ग की संपत्ति 2024 में अब तक 42.4 अरब डॉलर बढ़ गई है, जिसने उन्हें ब्लूमबर्ग के बिलियनेयर इंडेक्स में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। मार्केटवॉच की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अब माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है, जो पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं।

जुकरबर्ग की कुल संपत्ति अब 170 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, कंपनी के 2023 प्रॉक्सी स्टेटमेंट और नियामक फाइलिंग के आधार पर, जुकरबर्ग की अधिकांश संपत्ति मेटा प्लेटफॉर्म (पूर्व में फेसबुक) में लगभग 13 प्रतिशत की हिस्सेदारी से प्राप्त हुई है। जुकरबर्ग दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के पीछे की कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी हैं। मेनलो पार्क, कैलिफ़ोर्निया स्थित व्यवसाय का 2022 में 117 अरब डॉलर का राजस्व था और इसके लगभग 3.7 अरब मासिक यूजर हैं।

इसकी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश 2012 में उस समय की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी आईपीओ थी। फेसबुक दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जनवरी 2023 की कंपनी प्रस्तुति के अनुसार, मेटा प्लेटफ़ॉर्म पर हर महीने लगभग 3.7 अरब सक्रिय यूजर हैं, जिनमें फेसबुक पर लगभग तीन अरब शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

3 लाख से 4.5 लाख तक! iPhone Duo की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। Apple के फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। प्रीमियम डिजाइन और...

“व्हाट्सएप अपडेट: अब स्टिकर से भी कर सकेंगे अपने जज्बात जाहिर”

नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप यूजर्स के चैटिंग अनुभव को और भी इंटरैक्टिव बनाने की दिशा में लगातार नए फीचर्स...

मेटा ने इंस्टाग्राम पर पेश किया बड़ा अपडेट, अब किशोरों की गतिविधियों पर रहेगी सख्त निगरानी

नई दिल्ली। Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के लिए एक बड़ा फीचर जारी किया है। अब इंस्टाग्राम पर किशोरों की मनमानी नहीं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!