Monday, September 7, 2026
Home स्वास्थ्य अपनी डाइट में इन 5 खाद्य पदार्थों को जरूर करें शामिल, याददाश्त...

अपनी डाइट में इन 5 खाद्य पदार्थों को जरूर करें शामिल, याददाश्त बढ़ाने में करेगा मदद

मस्तिष्क कोशिकाएं या न्यूरॉन्स आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से प्रभावित हो सकते हैं।वसा और शर्करा से भरपूर खाद्य पदार्थ मस्तिष्क के न्यूरॉन्स में सूजन पैदा करके नुकसान पहुंचा सकते हैं।इससे मस्तिष्क के कामकाज पर असर पड़ सकता है और अवसाद समेत कमजोर याददाश्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।इन समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए अपनी डाइट में इन 5 खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें।

ब्लूबेरीज
रोजाना ब्लूबेरीज का सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है।इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त ब्लूबेरी में मौजूद फ्लेवोनोइड विशेष रूप से मस्तिष्क के उन क्षेत्रों को लक्षित करते हैं, जो याददाश्त और सीखने से जुड़े होते हैं।यहां जानिए ब्लूबेरीज के सेवन से मिलने वाले अन्य फायदे।

अखरोट
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बड़ा स्त्रोत है, जो मस्तिष्क के कार्य के लिए जरूरी है।इसमें विटामिन-श्व भी होता है, जो एक और शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है। अध्ययनों से पता चला है कि अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करने से याददाश्त, सीखने की क्षमता और संज्ञानात्मक कार्य में सुधार हो सकता है।अखरोट का सेवन करने से आपको तनाव से छुटकारा मिलने के साथ-साथ बेहतर नींद भी प्राप्त हो सकती है।यहां जानिए अखरोट के अन्य फायदे।

संतरा
संतरे में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार के जोखिम को कम करने और याददाश्त को मजबूत बनाए रखने में मददगार है।एक अध्ययन के अनुसार, इसमें मौजूद बायोफ्लेवोनॉइड्स में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।इसके अलावा यह समय के साथ याददाश्त कमजोर होने के जोखिम को कम करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
केल, पालक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को नियासिन और विटामिन-श्व जैसे पोषक गुणों का अच्छा स्रोत माना जाता है। ये दोनों गुण मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।यही नहीं, ये गुण अल्जाइमर (याददाश्त संबंधी रोग) और उम्र के साथ दिखाई देने वाली मानसिक कमजोरी को भी कम करने में सक्षम है।इस आधार पर कहा जा सकता है हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन मस्तिष्क कार्यप्रणाली में सुधार लाया जा सकता है।

साबुत अनाज
याददाश्त को तेज करने के लिए दिमाग को ग्लूकोज की जरूरत होती है और साबुत अनाज इसके लिए बेहतरीन है।इसके अतिरिक्त साबुत अनाज फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है, इसलिए डाइट में साबुत अनाज का होना महत्वपूर्ण है।आप चाहें तो मल्टीग्रेन ब्रेड, होल ग्रेन टॉर्टिला और ब्राउन पास्ता आदि के रूप में साबुत अनाज खा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, बुखार न हो तब भी इन संकेतों पर रहें सतर्क

देश के कई हिस्सों में इन दिनों इन्फ्लुएंजा-ए के H1N1 वायरस को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,...

शुगर को काबू में रखने के लिए सिर्फ दवाइयां नहीं, सही खानपान भी जरूरी

डायबिटीज को नियंत्रित रखना सिर्फ दवाइयां लेने तक सीमित नहीं है। रोजाना की डाइट, खाने की मात्रा और भोजन का समय भी ब्लड शुगर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!