Sunday, April 26, 2026
Home राष्ट्रीय राष्‍ट्र आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, कर्तव्य पथ पर सैन्य...

राष्‍ट्र आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया

राष्‍ट्र आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सुबह नई दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर आयोजित समारोह में समग्र राष्ट्र का नेतृत्व किया। फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमैनुअल मैक्रों गणतंत्र दिवस परेड में मुख्‍य अतिथि थे।

भारत की समृद्ध सांस्‍कृतिक विविधता, एकता और प्रगति, सैन्‍य शक्ति और बढ़ती नारी शक्ति का साक्षी गणतंत्र दिवस समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ आरंभ हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री और अन्‍य विशिष्ट अतिथि कर्तव्‍य पथ पर सलामी मंच तक पहुंचे।

इस वर्ष विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की मातृका थीम पर आधारित गणतंत्र दिवस परेड में लगभग 13 हजार विशेष अतिथियों की भागीदारी रही। इस पहल से समाज के सभी वर्गों के लोगों को गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने का अवसर मिला और इस महान राष्ट्रीय उत्‍सव में जनभागीदारी को प्रोत्साहन मिला।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्‍य अतिथि फ्रांस के राष्‍ट्रपति एमैनुअल मैक्रों के साथ पारंपरिक बग्घी में कर्तव्‍य पथ तक पहुंची। राष्‍ट्रपति भवन से बग्घी से आने की यह परंपरा 40 वर्ष के अंतराल के बाद फिर शुरू हुई है।

राष्‍ट्रपति के राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने के बाद राष्ट्रगान की धुन बजी और 21 तोपों की सलामी दी गई। चार एम आई-17 हेलीकॉप्‍टरों ने कर्तव्‍य पथ पर दर्शकों पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद नारी शक्ति की प्रतीक एक सौ से अधिक महिला वाद्य कलाकारों की प्रस्तुति आवाहन ने सबका मन मोह लिया। इस प्रस्तुति के बाद राष्‍ट्रपति ने परेड की सलामी ली।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ओपनिंग डे पर रही धीमी, पहले दिन कलेक्शन रहा सीमित

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक शुरुआत नहीं की है। पहले दिन ही फिल्म को दर्शकों की...

उत्तराखंड बोर्ड में पास विद्यार्थियों को सीएम धामी की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए...

टिहरी हादसे के बाद राहत की घोषणा: पीएम मोदी और धामी सरकार ने किया सहायता पैकेज जारी

देहरादून।टिहरी गढ़वाल में हुए दर्दनाक वाहन हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी: 10वीं-12वीं में उच्च सफलता दर, बेटियों ने फिर दिखाया दम

देहरादून, 25 अप्रैल 2026।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम रामनगर स्थित परिषद मुख्यालय...

Recent Comments