Friday, July 24, 2026
Home स्वास्थ्य बॉडी बनाने के चक्कर में न करें ये गलतियां, जानें जिम जानें...

बॉडी बनाने के चक्कर में न करें ये गलतियां, जानें जिम जानें की सही उम्र क्या है?

आज के युग में लाइफस्टाइल बहुत तेजी से बदल रही है. युवा पीढ़ी में खासकर फिट और अच्छी बॉडी पाने का क्रेज दिखाई दे रहा है. लडक़े जिम में जाकर बॉडीबिल्डिंग और सिक्स पैक एब्स बनाने में लगे रहते हैं. वहीं लड़कियां भी जीरो फिगर और स्लिम बॉडी पाने के लिए भारी वर्कआउट करती हैं.ऐसे में बॉडी बनाने के चक्कर में बहुत जल्दी जिम जाना शुरू कर देते हैं, जोकि एक गलती हो सकती है. एक्सपर्ट के अनुसार कम उम्र में जिम शुरू करना हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक है।आइए जानते हैं कैसे ?

जानें कम उम्र जिम क्यों नहीं करनी चाहिए
शरीर का विकास और मजबूती पाने के लिए व्यायाम और एक्सरसाइज बहुत जरूरी हैं. लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि 15-17 साल की उम्र यानी किशोरावस्था में बहुत भारी-भरकम वर्कआउट नहीं करना चाहिए. इस उम्र में शरीर और मांसपेशियों का विकास अभी पूरा नहीं हुआ होता है. इसलिए भारी वजनों से वर्कआउट कराने पर मांसपेशियों और हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. 18-20 साल की उम्र के बाद ही तेज वर्कआउट करने की सलाह दी जाती है।

जिम नहीं खेल-कूद पर दें ध्यान
बचपन में शरीर का विकास होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं. इस समय बच्चों को प्राकृतिक रूप से खेलना-कूदना चाहिए.घर के बाहर दोस्तों के साथ क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेल खेलें.पार्क में दौड़ें, कूदें, चढ़ाई करें. ये सब शारीरिक गतिविधियां युवाओं के लिए बेहद लाभदायक होती हैं. लेकिन 14-15 साल की उम्र मे बच्चों को जिम भेजना सही नहीं है. जिम की भारी एक्सरसाइज से बच्चों की मांसपेशियों में चोट लग सकती है. जोकि विकास के लिए सही नहीं है. कम उम्र में लडक़ा हो या लडक़ी सभी के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है – योग और साइकिल चलाना. योग से शरीर की लचीलापन बढ़ती है और मानसिक तनाव कम होता है। साइकिलिंग से मांसपेशियां मजबूत होंगी और कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस बढ़ेगी।। तैराकी भी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।

किस उम्र में जिम ज्वाइंन कर सकते हैं?
एक्सपर्ट की सलाह है कि कम से कम 18-20 साल की उम्र तक इंतजार करें. क्योंकि इस उम्र तक शरीर का विकास पूरा हो चुका होता है. इससे पहले गंभीर वर्कआउट करने पर मांसपेशियों और हड्डियों को नुकसान पहुंच सकता है. 18 की उम्र के बाद जिम ज्वाइन करके फिटनेस लेवल बढ़ाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

मानसून में भीगना पड़ सकता है भारी, स्किन और बालों की सुरक्षा है जरूरी

मानसून की फुहारें गर्मी से राहत तो देती हैं, लेकिन बिना सावधानी के बारिश में भीगना आपकी त्वचा और बालों की सेहत पर असर...

क्या आप सही तरीके से नहाते हैं? पहले किस अंग पर पानी डालना चाहिए, जानें

नहाना सिर्फ शरीर की सफाई का तरीका नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आदत भी माना जाता है। आयुर्वेद में स्नान को दैनिक...

डायबिटीज का नया जोखिम सामने आया, सिर्फ मोटापा ही नहीं मांसपेशियों की कमजोरी भी जिम्मेदार

14 साल तक 4.79 लाख लोगों पर हुई रिसर्च, शरीर में ज्यादा फैट और कमजोर मांसपेशियों वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम सबसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments