Monday, September 7, 2026
Home उत्तराखंड रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह- सीएम ने रामलला के टपकेश्वर मंदिर से किये...

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह- सीएम ने रामलला के टपकेश्वर मंदिर से किये वर्चुअल दर्शन

मुख्यमंत्री ने सपरिवार टपकेश्वर में भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया

देहरादून। अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर से वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इससे पहले टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना और यज्ञ किया। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर में भक्तजनों को प्रसाद वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम सब प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष- उल्लास और देश को गौरान्वित करने वाला क्षण है। आज का यह दिन प्रभु श्री राम के न्याय और नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करूणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का दिन है।

उन्होंने कहा कि संतो की तपस्या, कार सेवकों के बलिदान, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरूप आज अयोध्या में श्री रामलला अपने भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं। आज का यह स्वर्णिम अवसर हम सभी के जीवन में परम सौभाग्य लेकर आया है।

RELATED ARTICLES

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!