Friday, June 13, 2025
Home स्वास्थ्य सर्दियों में रोजाना एक अनार का जरूर करें सेवन, मिलेगें स्वास्थ्य से...

सर्दियों में रोजाना एक अनार का जरूर करें सेवन, मिलेगें स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे

अनार प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें कई शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स समेत कई अन्य खास तत्व भी मौजूद होते हैं।आहार और पोषण विशेषज्ञों की मानें तो लोगों के लिए रोजाना एक अनार खाना लाभदायक हो सकता है, जबकि छोटे बच्चों को इसका जूस बनाकर पिलाना चाहिए।आइए आज हम आपको इस स्वास्थ्यवर्धक फल को डाइट में शामिल करने के फायदे बताते हैं।

हड्डियों को मजबूती देने में है कारगर
यह फल हड्डियों के घनत्व के नुकसान को रोकने में मदद करता है क्योंकि इसमें फ्लेवोनोइड्स की मात्रा ज्यादा होती है। ये फ्लेवोनोइड शरीर की सूजन से लड़ते हैं, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी हड्डियों की समस्या का कारण बन सकती है। इसके अलावा जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि अनार का अर्क उन लक्षणों का प्रभाव भी कम करता है, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस के कारण सामने आते हैं।

हृदय के लिए हो सकता है लाभदायक
अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जिस कारण इसे हृदय के लिए अच्छा माना जाता है।इस फल के सेवन से अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है और हानिकारक कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।इसके अलावा अनार का सेवन करने से एथेरोस्क्लेरोसिस होने की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है। बता दें कि धमनियों में वसा और कोलेस्ट्रॉल के जमा होने पर एथेरोस्क्लेरोसिस नामक बीमारी होती है।
तनाव को कम करने में भी है सहायक अनार शरीर से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह मनोवैज्ञानिक तनाव को कम करने में भी मदद कर सकता है। क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से अनार का सेवन करते हैं, उनके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर कम होता है। यह तनाव का स्तर बढ़ाता है। इसलिए जब भी खुद को तनावपूर्ण महसूस करें तो अनार का सेवन जरूर करें।

पाचन को सुधारने में है सहायक
सर्दियों में कई लोग भारी खाद्य पदार्थ खाने लगते हैं जिन्हें पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में अनार में मौजूद पैक्टिन पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। पैक्टिन आंतों से पानी को अवशोषित करता है और पाचन को धीमा कर देता है।इसके अलावा फाइबर से भरपूर अनार का सेवन पेट में सूजन, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है और शरीर में पानी की मात्रा को पूरा करता है।

इम्युनिटी को बढ़ाने में भी कर सकता है मदद
कमजोर इम्युनिटी के कारण कई तरह के संक्रमण और बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। हालांकि, अगर रोजाना एक अनार का सेवन किया जाए तो इम्युनिटी में काफी हद तक सुधार हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और अन्य गुण शरीर की इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं।इतना ही नहीं, इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर को बीमारियों से लडऩे में मदद कर सकती है।

RELATED ARTICLES

“धूप में जलन और सनबर्न? ये घरेलू उपाय देंगे आपको ठंडक और राहत”

तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। कई जगहों पर पारा 45 डिग्री भी पार कर गया है। धूप और गर्मी...

धूम्रपान से क्या घट सकती है आपकी उम्र एक दशक तक? स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्या कहते हैं

वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हमारी गड़बड़ लाइफस्टाइल और खान-पान की दिक्कतों को बड़ा कारण माना जाता रहा है। हृदय रोग-डायबिटीज...

नवजात की गर्मियों में खास देखभाल करें, इन बातों को न करें नजरअंदाज

गर्मियों का मौसम छोटे बच्चों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तेज धूप, लू और पसीना छोटे बच्चों को जल्दी प्रभावित करता है। ऐसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

“देहरादून के सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति, प्रोजेक्ट उत्कर्ष से मिल रहा नया जीवन”

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ के तहत व्यापक अभियान...

“तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, OTP के बिना नहीं होगी पुष्टि”

नई दिल्ली। 1 जुलाई 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना अब पहले जैसा आसान नहीं रहेगा। रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक...

“सीएम धामी ने विभिन्न परियोजनाओं को दी हरी झंडी, जारी की वित्तीय स्वीकृति”

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा कपकोट में...

“हेली सेवाओं में मानकों की अनदेखी पर सीएम धामी सख्त, ऑपरेटर्स को दी स्पष्ट हिदायत”

देहरादून। सीएम धामी ने उत्तराखण्ड में सेवाएं दे रहे सभी हैली सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि हैली...

Recent Comments