Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय मौसम विभाग ने दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कुछ...

मौसम विभाग ने दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में ऑरेन्‍ज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में ऑरेन्‍ज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखण्‍ड, मध्‍य प्रदेश, झारखण्‍ड, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में रात में और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

अगले 4-5 दिन तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप के कुछ इलाक़ों में हल्‍की से सामान्‍य वर्षा का अनुमान है। महाराष्‍ट्र में अगले दो दिनों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। पश्‍चिमी मध्‍य प्रदेश और पूर्वी राजस्‍थान के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की सम्‍भावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्‍तिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्‍ड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना व्‍यक्‍त की है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को तमिलनाडु के तटीय इलाकों, बंगाल की खाडी के दक्षिण-पश्‍चिमी क्षेत्रों, मन्‍नार की खाडी और कोमोरिन में खराब मौसम और 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के कारण समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्‍तरी भारत में न्‍यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बेहतर तालमेल से आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड का विकास- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम...

अगर बच्चा बार-बार थकता और ज्यादा पानी पीता है तो रहें सतर्क, इन लक्षणों पर दें ध्यान

बच्चों की सेहत को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। खास बात यह है कि कुछ स्वास्थ्य...

‘हनुमान अंश’ ने रचा नया इतिहास, कमाई 120 करोड़ के पार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के...

हर हुनरमंद युवा को मिलेगा अवसर, संसाधनों का अभाव नहीं बनेगा बाधा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!