Monday, June 8, 2026
Home राष्ट्रीय भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 के गंतव्य पर पहुंचने पर...

भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 के गंतव्य पर पहुंचने पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने की सराहना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 के लैग्रेंज प्वाइंट 1 पर अपने गंतव्य तक पहुंचने की असाधारण उपलब्धि की सराहना की है। राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस महान उपलब्धि के लिए पूरे भारतीय वैज्ञानिक समुदाय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मिशन सौर और पृथ्वी प्रणाली के बारे में ज्ञान बढ़ाएगा और इससे पूरी मानवता को लाभ होगा। सुश्री मुर्मू ने इसरो मिशनों में महिला वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भागीदारी की भी सराहना की और कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण भी नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि सर्वाधिक जटिल और उलझे अंतरिक्ष अभियानों में से एक को सफल बनाने के लिए यह वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि देश, मानवता की भलाई के लिए विज्ञान के नये लक्ष्‍यों की ओर पहुंचना जारी रखेगा।

केन्‍द्रीय विज्ञान और प्रौदयोगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने आदित्‍य एल-1 को कक्षा में स्‍थापित करने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्‍व में इसरो ने एक और सफलता की कहानी लिखी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

योग दिवस आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, विभागों के बीच समन्वय पर जोर

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में विकास...

‘हिलान्स’ सरसों तेल बना पहचान का प्रतीक, महिलाओं ने बदली आर्थिक तस्वीर

देहरादून जनपद के कालसी विकासखंड स्थित हरीपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित...

इंट्रो वीडियो के साथ ‘बेबी डू डाई डू’ की शानदार शुरुआत

अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक बार फिर दमदार अंदाज में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई...

घंटों एक जगह बैठे रहने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

बदलती जीवनशैली और बढ़ते काम के दबाव के बीच हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि...

Recent Comments