Sunday, October 25, 2026
Home राष्ट्रीय एक ही टिकट पर 2 दिन बाद भी कर सकते हैं सफर,...

एक ही टिकट पर 2 दिन बाद भी कर सकते हैं सफर, नहीं लेना पड़ेगा दूसरा टिकट, जानें क्या है रेलवे का नया नियम

नई दिल्ली।  इंडियन रेलवे से रोजाना लाखों-करोड़ों लोग सफर करते हैं। लेकिन कई बारे कोहरे या अन्य कारणों की वजह से लोगों की ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में वो नई टिकट लेकर फिर से यात्रा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप एक ही टिकट पर 2 दिन बाद भी सफर कर सकते हैं, वो भी बिना पैसे खर्च किए? अगर नहीं तो आज ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आइए बताते हैं कि बिना पैसा खर्च किए आप एक ही टिकट पर 2 दिन कैसे सफर कर सकते हैं। दरअसल, इंडियन रेलवे के एक नियम के मुताबिक आप अपने टिकट को कैंसिल किए बगेर यात्रा की डेट बदल सकते हैं, जिसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। वहीं, आप 2 दिन बाद भी इस टिकट पर सफर कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ नियम हैं, जो आपको जानना बहुत जरुरी है।

कई बार लोगों की ट्रेन छूट जाती है। ऐसे में रेलवे आपको अगले 2 स्टॉप तक जाकर अपनी ट्रेन पकडऩे की सुविधा देता है। उसके बाद आप अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं। वहीं, कई बार लोग पहले से अपना टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन किसी कारण प्लानिंग बदल जाती है। ऐसे में नया टिकट नहीं लेना पड़ता है। आप उसी टिकट पर अपना सफर जारी रख सकते हैं। हालांकि ऐसे में आपका कोच बदल सकता है। अपनी यात्रा जारी रखने के लिए आपको टिकट कलेक्टर से बात करनी होगी। वह अगला टिकट तैयार करेगा और आपको देगा। यदि आपकी ट्रेन छूट जाती है, तो आप दो स्टेशन के बाद बैठ सकते हैं। तब तक टीटी आपकी सीट किसी को नहीं देगा।

इस नियम के बारे में कम लोग जानते हैं। अगर आप 500 किमी से ज्यादा की यात्रा कर रहे हैं तो बीच में ब्रेक ले सकते हैं। यदि सफर एक हजार किमी का है, तो आप इसमें दो ब्रेक ले सकते हैं। जब आप यात्रा करते हैं तो चढऩे और उतरने की डेट को छोडक़र 2 दिनों का ब्रेक ले सकते हैं। यह नियम शताब्दी, जनशताब्दी और राजधानी जैसी लग्जरी ट्रेनों पर लागू नहीं होता है।

RELATED ARTICLES

नेपाल में भारी बारिश से तबाही, 45 घर ध्वस्त, 95 लोगों को सुरक्षित निकाला

नेपाल। पड़ोसी देश नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। गोरखा जिले में तेज...

गणपति विसर्जन को लेकर आगरा नगर निगम का निर्णय, यमुना में प्रतिमाएं विसर्जित नहीं होंगी

आगरा। गणपति उत्सव के समापन पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर आगरा नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की है। यमुना नदी में प्रदूषण...

आम लोगों को राहत, चीनी की कीमत में गिरावट के बाद 58.50 रुपये किलो हुआ भाव

बड़े खरीदार अब रख सकेंगे 30 दिन का स्टॉक नई दिल्ली। चीनी की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!