Saturday, October 24, 2026
Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्‍करण के लिए...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्‍करण के लिए माय जीओवी पोर्टल पर एक करोड से अधिक पंजीकरण

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्‍करण के लिए माय जीओवी पोर्टल पर एक करोड से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। ये कार्यक्रम इस महीने की 29 तारीख को आयोजित होगा। शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस वर्ष चार हजार से अधिक प्रतिभागी प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा करेंगे। मंत्रालय के अनुसार कार्यक्रम नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। चर्चा में भाग लेने के लिए माई जीओवी पोर्टल पर 11 दिसम्‍बर 2023 से इस महीने की 12 तारीख तक छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें चयनित दो हजार पचास प्रतिभागियों को परीक्षा पे चर्चा-किट प्रदान की जाएगी जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्‍तक ”एक्‍जाम वॉरियर्स” हिंदी और अंग्रेजी में तथा एक प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

मंत्रालय ने बताया है कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से पहले 12 जनवरी राष्‍ट्रीय युवा दिवस से लेकर 23 जनवरी तक विद्यालय स्‍तर पर विभिन्‍न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर देशभर के पांच सौ जिलों में एक चित्रकला प्रतियोगिता होगी।

इस कार्यक्रम में देश-विदेश से विद्या‍र्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रधानमंत्री से परीक्षा से जुड़े मुद्दों और स्‍कूल के बाद के जीवन की चुनौतियों पर चर्चा करते हैं। परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के एक्‍जाम वॉरियर्स अभियान का एक हिस्‍सा है जिसका उद्देश्‍य युवाओं के लिए तनावमुक्‍त माहौल तैयार करना है।

RELATED ARTICLES

नेपाल में भारी बारिश से तबाही, 45 घर ध्वस्त, 95 लोगों को सुरक्षित निकाला

नेपाल। पड़ोसी देश नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। गोरखा जिले में तेज...

गणपति विसर्जन को लेकर आगरा नगर निगम का निर्णय, यमुना में प्रतिमाएं विसर्जित नहीं होंगी

आगरा। गणपति उत्सव के समापन पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर आगरा नगर निगम ने विशेष व्यवस्था की है। यमुना नदी में प्रदूषण...

आम लोगों को राहत, चीनी की कीमत में गिरावट के बाद 58.50 रुपये किलो हुआ भाव

बड़े खरीदार अब रख सकेंगे 30 दिन का स्टॉक नई दिल्ली। चीनी की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!