Thursday, August 13, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से हुए गुलजार, बढ़ती पर्यटकों की संख्या...

उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से हुए गुलजार, बढ़ती पर्यटकों की संख्या से खिले कारोबारियों के चेहरे

देहरादून। क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। गाजियाबाद, मेरठ, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से सैलानी क्रिसमस मनाने उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। दिन प्रति दिन बढ़ती पर्यटकों की संख्या से कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। सोमवार क्रिसमस की छुट्टी ने सैलानियों के वीकेंड  को खास बना दिया है। इस कारण शनिवार को प्रदेश की सड़कों पर जाम देखने को मिला। मसूरी से लेकर चकराता, नैनीताल और ऋषिकेश पर्यटकों से पैक हैं। वहीं, होटल और रिजॉर्ट भी फुल हो गए हैं। उधर, बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से जाम की स्थिति भी बनी हुई है। सुबह से शाम तक वाहन सड़कों पर रेंग रेंगकर चलते नजर आए। मसूरी में क्रिसमस की तैयारी पूरी हो गई है।
शहर के अधिकांश होटल क्रिसमस के लिए एडवांस बुक हो गए हैं। वहीं वीकेंड पर 80 और क्रिसमस के लिए शहर के 50 फीसदी होटल पैक हो गए हैं। शहर में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से चौक चौराहों पर ट्रैफिक जाम लगा है। पर्यटक और स्थानीय लोग जाम से परेशान दिखे। वहीं, पुलिस को भी स्थिति संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नैनीताल के पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर में दिनभर कई बार यातायात प्रभावित रहा। शहर में लगातार वाहनों के प्रवेश से तल्लीताल, मल्लीताल व मालरोड पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई और वाहन रेंगरेंग कर चले।
इसके चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों को अस्थाई पार्किंग स्थलों में रोका जा रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि क्रिसमस और थर्टीफस्ट में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शनिवार को भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे हैं। वीकेंड और क्रिसमस मनाने शनिवार से ही बड़ी संख्या में सैलानी चकराता पहुंचने लगे थे। यहां अधिकांश होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे और काटेज फुल हो गए हैं। होटल, रिजॉर्ट संचालकों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। पर्यटक स्थल गुलजार हो गए हैं।
ऋषिकेश में शिवपुरी, तपोवन और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में क्रिसमस और नए साल की तैयारियां को लेकर कैंप और रिजॉर्ट पूरी तरह से सज गए हैं। जश्न मनाने के लिए दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के करीब 70 प्रतिशत लोगों ने एडवांस ऑनलाइन बुकिंग भी कर ली है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की समीक्षा कर सीएम धामी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना...

तकनीकी नवाचारों से मजबूत होगी आपदा प्रबंधन व्यवस्था- डीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़...

देखभाल क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में देहरादून में पहली कार्यशाला आयोजित

देहरादून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के संयुक्त प्रयास से बुधवार को देहरादून में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में आएंगी फिल्में

बॉलीवुड में आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना-सारा अली खान स्टारर...

भोजन के बाद सौंफ-मिश्री खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और किन्हें बरतनी चाहिए सावधानी

खाने के बाद सौंफ और मिश्री परोसने की परंपरा भारतीय खान-पान का हिस्सा रही है। घर हो या रेस्टोरेंट, भोजन खत्म होने के बाद...

जल जीवन मिशन की समीक्षा कर सीएम धामी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना...

तकनीकी नवाचारों से मजबूत होगी आपदा प्रबंधन व्यवस्था- डीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़...

Recent Comments