Sunday, June 21, 2026
Home राष्ट्रीय संसद सुरक्षा चूक मामले में लोकसभा सचिवालय का बड़ा एक्शन, 8 सुरक्षाकर्मी...

संसद सुरक्षा चूक मामले में लोकसभा सचिवालय का बड़ा एक्शन, 8 सुरक्षाकर्मी किए सस्पेंड

नई दिल्ली।  संसद की सुरक्षा में चूक मामले में लोकसभा सचिवालय ने बड़ा एक्शन लिया है। संसद में सुरक्षा घेरा तोडक़र लोकसभा चैंबर में 2 संदिग्धों के घुसने की घटना पर संसद भवन सुरक्षा स्टाफ के आठ 8 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संसद भवन सिक्योरिटी स्टाफ के आठ सुरक्षाकर्मियों पर गाज गिरी है। इन सभी की तैनाती उसी जगह थी, जहां से आरोपी युवकों की एंट्री हुई थी। यह आदेश लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी हुआ है। जो कर्मी सस्पेंड किए गए हैं उनके नाम रामपाल, अरविंद, वीरदास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित, नरेंद्र बताए जा रहे हैं।
बता दें लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद गए थे। ये दोनों शख्स एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगे।

तभी एक शख्स ने जूते से निकालकर कोई पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी। इस दौरान संसद में अफरा-तफरी मच गई। सांसद यहां-वहां भागने लगे। हालांकि कुछ सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। लोकसभा के अंदर जब दो लोग कूदे, तभी संसद के बाहर पुलिस ने प्रदर्शन करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों कनस्तरों से कलर गैस का छिडक़ाव कर रहे थे और नारे लगा रहे थे। दोनों की पहचान अमोल और नीलम के रूप में हुई।

सुरक्षा में ये चूक ससंद पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी के मौके पर हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी एक-दूसरे को जानते थे। सभी सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे और घटना की योजना बनाई थी. पुलिस ने सागर, मनोरंजन, अमोल और नीलम को हिरासत में ले लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी विशाल को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। विशाल के घर पर ही सभी आरोपी संसद पहुंचने से पहले रुके थे। एक अन्य आरोपी ललित की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा उल्लंघन को लेकर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

NEET री-एग्जाम की सुरक्षा के लिए सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म...

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं ठोस कदम: मुख्यमंत्री

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूपतवाला में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व...

अर्द्धकुंभ-2027 के विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति, महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी अर्द्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत...

सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छाई ‘मां इंटी बंगारम’, जानिए ओपनिंग डे कलेक्शन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु की नई फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। एक्शन और...

वेट लॉस के लिए चावल से दूरी बनाना कितना फायदेमंद, एक्सपर्ट्स ने बताया

वजन घटाने और फिट रहने की चाह में कई लोग सबसे पहले अपनी डाइट से चावल को हटाने का फैसला करते हैं। आम धारणा...

Recent Comments