Saturday, October 24, 2026
Home उत्तराखंड राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों को बाहर निकालने के...

राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों को बाहर निकालने के बचाव कार्य में लगे कार्मिकों की बहादुरी की सराहना की

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में देश ने उत्तराखंड में उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन तक फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकाले जाने पर उनके साहस और धैर्य की प्रशंसा की है। राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बचाव कार्य में लगे कार्मिकों की बहादुरी की सराहना की है।

राष्‍ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि श्रमिकों ने जिन कठिनाइयों का सामना किया। वह मानवीय सहनशीलता का प्रतीक है। उन्‍होंने यह भी कहा कि राष्‍ट्र संकट से उबरने की उनकी शक्ति को नमन करता है और अपने-अपने घरों से दूर रहकर जोखिम के बावजूद महत्‍वपूर्ण ढांचे के निर्माण के लिए हम उनके आभारी है। राष्‍ट्रपति ने बचाव दल और विशेषज्ञों की उनके अद्वितीय साहस और इतिहास में एक सर्वाधिक कठिन बचाव मिशन पूरा करने के संकल्‍प की प्रशंसा की है।

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने संदेश में कहा कि श्रमिकों ने 17 दिन तक सुरंग में फंसे रहने के बावजूद मानवीय साहस, संकट से उबरने में उनकी शक्ति और श्रमिकों के साथ राष्‍ट्र की प्रतिबद्धता का भी उल्‍लेख किया है। उन्‍होंने समर्पित बचाव दलों और चुनौ‍तीपूर्ण बचाव अभियान को दृंढ़ता और संकल्‍प से पूरा करने के लिए विशेषज्ञों को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस सफलता ने प्रत्‍येक व्‍यक्ति को भावुक कर दिया और श्री मोदी ने श्रमिकों के साहस और धैर्य की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने सो‍शल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि लंबी प्रतीक्षा के बाद श्रमिक अब अपने प्रियजनों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने बचाव अभियान में जुटे सभी लोगों की भावना की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि इस अभियान में जुटे प्रत्‍येक व्‍यक्ति ने मानवता के मूल्‍यों और मिलकर काम करने का अद्भुत उदाहरण स्‍थापित किया है। उन्‍होंने श्रमिकों और बचाव कार्य में लगी एजेंसियों के अथक कार्य के लिए उन्‍हें बधाई दी है और कहा कि इससे प्रत्‍येक व्‍यक्ति प्रेरित होगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह बचाव अभियान जटिल और कठिन अभियानों में से एक था। उन्‍होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को उनके लगातार समर्थन और देखरेख के लिए दोनों को धन्‍यवाद दिया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

विधानसभा निर्वाचन-2027 के लिए प्रशासन अलर्ट, सभी जनपदों में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी आज से

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!