Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जारी बचाव अभियान के तहत बचाव दल सुरंग...

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जारी बचाव अभियान के तहत बचाव दल सुरंग के 45 मीटर अंदर तक पहुंच गया है

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग में बचाव अभियान जारी है। जहां 41 मजदूर फंसे हुए हैं। आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने बताया कि जारी बचाव अभियान के तहत बचाव दल सुरंग के 45 मीटर अंदर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पहले कुछ बाधाओं के कारण बचाव अभियान प्रभावित हुआ, लेकिन इंजीनियरों ने इसे दूर कर लिया। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो उम्मीद है कि बचाव अभियान एक-दो दिनों में पूरा हो जाएगा। सैयद अता हसनैन ने यह भी बताया कि भोजन, फल, पानी और दवाएं एक समर्पित पाइपलाइन के माध्यम से पहुंचाई गई हैं।

सुरंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के बाद की गई व्यवस्था के बारे में लेफ्टिनेंट जनरल अता हसनैन ने बताया कि आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जहां सभी मजदूरों की चिकित्सा जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुल 41 एंबुलेंस तैयार रखी गई हैं और जो लोग गंभीर हालत में पाए जाएंगे उन्हें बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से उत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश ले जाया जाएगा। इसके अलावा अन्य मजदूरों को सड़क मार्ग से अस्पताल भेजा जा सकता है।

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। श्रमिकों के जल्द ही बाहर निकलने की उम्मीद है। इस बीच, शासकीय कार्य और बचाव अभियान के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से मातली में अस्थाई रूप से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बनाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रात से उत्तरकाशी में हैं और लगातार राहत और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुरंग में स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप के माध्यम से अंदर फंसे श्रमिकों से बात भी की। गौरतलब है कि 12 नवम्बर को सिल्क्यारा सुरंग में भूस्खलन होने के कारण ये 41 श्रमिक सुरंग के भीतर फंसे हैं।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!