सरकार ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुंरग में बचाव अभियान तेज कर दिया है। इस सुरंग में 41 मजदूर फंसे हुए हैं। सुरंग के दो किलोमीटर हिस्से में मजदूरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कंक्रीट का काम पूरा कर दिया गया है और अब मजदूरों को बचाने के प्रयासों पर सारा ध्यान केन्द्रित है। सुरंग के इस हिस्से में बिजली और पानी की आपूर्ति जारी है। सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए छह इंच व्यास वाली पाईप लाईन के माध्यम से पका हुआ खाना और दवाएं भेजी जा रही हैं। मजदूरों के साथ विडियो संचार स्थापित हो चुका है, जिससे मजदूरों का मनोबल बढा है। मजदूरों को सुरक्षित बाहर लाने के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियां काम पर लगाई गई है। बचाव कार्य में मदद के लिए राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ घटनास्थल पर मौजूद हैं।
Recent Comments
on Hello world!
on Hello world!








