Sunday, March 8, 2026
Home स्वास्थ्य ठंड में हर रोज खाना चाहिए 1 टमाटर, शरीर को मिलते हैं...

ठंड में हर रोज खाना चाहिए 1 टमाटर, शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे

कच्चा टमाटर खाने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं. दरअसल, टमाटर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसलिए सर्दियों में इसे खाने से शरीर को काफी ज्यादा फायदा मिलता है। सर्दियों में कच्चा टमाटर खाएंगे तो आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में मल्टीन्यूट्रीएंट्स मिलते हैं। सर्दियों में कच्चा टमाटर खाने से कई सारे फायदे मिलते हैं।

हर रोज कच्चा टमाटर खाने के फायदे

दिल के लिए है फायदेमंद
टमाटर में लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होता है. इसमें पाए जाने वाले  एंटीऑक्सीडेंट दिल की बीमारी के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है. यह 14 प्रतिशत दिल की बीमारी का खतरा कम करता है। यह ब्लड में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है. साथ ही एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को शरीर में बढ़ाता है. दिल की बीमारी का खतरा कम करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीज को हर रोज 1 कच्चा टमाटर खाना चाहिए. टमाटर में पाए जाने वाले लाइकोपीन इंसुलिन सेल्स को बेहतर बनाती है. यह सेल्स को टूटने से बचाती है। यह शरीर के सूजन को भी कम करती है. शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है. टमाटर आपके शरीर के फाइबर मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है साथ ही डायबिटीज की बीमारी को कम करता है।

इम्युनिटी बूस्ट करने का काम करती है टमाटर
टमाटर के रस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. साथ ही इसमें बीटा-कैरोटीन होता है जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत करता है. एक रिसर्च में मुताबिक टमाटर इम्युनिटी के सेल्स को बढ़ाता है. यह कई सारी बीमारियों से बचाता है। इसमें नेचुरल किलर कोशिकाएं शामिल है जो वायरल को रोकती है।

कब्ज रोकने में है मददगार
टमाटर में भरपूर मात्रा में पोषण तत्व होते हैं. जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. टमाटर में घुलनशील और अघुलनशील दोनों होते हैं जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करता है और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसलिए हर रोज एक 1 टमाटर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments