Monday, September 7, 2026
Home मनोरंजन कपिल शर्मा ने अपने नए शो का प्रोमो किया साझा, ओटीटी पर...

कपिल शर्मा ने अपने नए शो का प्रोमो किया साझा, ओटीटी पर होगा स्ट्रीम

देश में अपनी कॉमेडी से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों अपने आगामी कॉमेडी शो को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। कॉमेडियन ने सालों से अपनी मंडली के साथ टीवी पर ‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिए लोगों को गुदगुदाने का काम किया है। इसी साल जुलाई में ‘द कपिल शर्मा शो’ का चौथा सीजन खत्म हुआ था। इसके बाद दर्शक कॉमेडियन के शो के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इसी बीच कपिल ने अपने अगले शो की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि यह शो अब टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर स्ट्रीम होगा।

अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले कपिल शर्मा ने अपने शो का पता बदल दिया है। दिवाली के दो दिन बाद धमाका करने वाले कपिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने नए शो की घोषणा की है। कपिल ने फैंस के साथ शो का प्रोमो शेयर किया है,  लेकिन बिना शीर्षक वाले शो में कपिल अपने हिट शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के कई सहयोगियों के साथ नजर आएंगे।

शो के नए प्रोमो में कॉमेडियन को अपने मैनेजर को अपने नए घर को सजाने के बारे में निर्देश देते हुए दिखाया गया है। वे वहां अपनी पुरानी टीम के सदस्यों को ढूंढते नजर आते हैं, जिनमें अर्चना पूरन सिंह से लेकर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक शामिल हैं। जैसे ही प्रोमो खत्म होता है, मैनेजर पूछता है कि क्या वह इन लोगों को बाहर फेंकना चाहते हैं। इस पर कपिल मुस्कुराते हैं और कहते हैं, ‘घर बदला है, परिवार नहीं।’ कपिल शर्मा के इस प्रोमो को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘एक बार फिर कपिल को स्क्रीन पर देखने में काफी मजा आएगा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लगता है टीवी से पत्ता कट गया है। अब पैसे देकर शो देखना पड़ेगा।’ एक और यूजर ने कहा, ‘अब देखना है कि इस नए शो में कपिल कौन सा नया धमाल करने वाले हैं।’

RELATED ARTICLES

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

क्रिस्टल और रिदा ने अपने नाम किया ‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब, मिली 66 लाख की इनामी राशि

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले बेहद रोमांचक रहा। शुरुआत से ही गद्दारों और मासूम खिलाड़ियों के बीच चल रही आंख-मिचौली का राज...

‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज, कुणाल खेमू का दिखा दमदार अंदाज; 18 सितंबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक कुणाल खेमू एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ एक्शन का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!