Tuesday, April 22, 2025
Home उत्तराखंड दीपावली पर मिट्टी के दिये खरीद सीएम धामी ने दिया ‘वोकल फॉर...

दीपावली पर मिट्टी के दिये खरीद सीएम धामी ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कुम्हार मंडी क्षेत्र का किया भ्रमण, कुम्हारों से की मुलाकात। मिट्टी के दिये क्रय कर किया डिजिटल माध्यम से भुगतान। ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात कर स्थानीय उत्पादों के क्रय की भी की अपील। बोले भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण कर दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दिये व अन्य सामान तैयार करने वाले कुम्हारों से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वयं भी मिट्टी के दिये खरीदकर सभी से मिट्टी के दिये खरीदने व दीपावली पर मिट्टी के दिये जलाने की अपील की। कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान सीएम धामी ने कहा कि मिट्टी के दिये दीपावली के पर्व को पावनता प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के घरों में दीपावली पर जलने वाले दिये कुम्हारों की खुशहाली व आर्थिक समृद्धि का भी माध्यम बनते हैं। मुख्यमंत्री ने क्रय किये गये दियों का डिजिटल माध्यम से भुगतान करते हुए, उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन देश में तेजी से बढ़ा है। भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटलाईजेशन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। कुछ वर्षों में यूपीआई तेजी से हमारी अर्थव्यवस्था और आदतों का हिस्सा बन गया है। यह डिजिटल भारत की नींव है, यह अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक डिजिटल सेवाएं पहुंचाने का माध्यम है।

कहा कि इस दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों के प्रचार एवं प्रसार को हम सभी अधिक से अधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति में भी अपना योगदान दे सकते हैं, इससे हमारे पारम्परिक उत्पादों को भी पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में लोग यदि स्थानीय उत्पादों के क्रय पर ध्यान दे तो हमारा देश भी आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा तथा स्थानीय उत्पादकों का बनोबल भी बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो। कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपों का यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करने के साथ हम सबके जीवन में धन, ऐश्वर्य और सम्पन्नता लेकर आये, इसकी भी उन्होंने कामना की है।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता, वन सुरक्षा और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का शीघ्रता से समाधान को...

उत्तराखंड में शूटिंग कर रहे प्रख्यात यूट्यूबर्स ने सीएम धामी से की सौजन्य भेंट

देहरादून।  फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह (Paradox), अभिषेक बैंसला (MC SQUARE | LAMBARDAR), अंकुर...

सीएम धामी की पहल पर शहर के प्रमुख स्थल ले रहे हैं सांस्कृतिक सौंदर्य का नया स्वरूप

देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है सीएम की प्ररेणा से शहर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गर्मी और तेज धूप से बाल हो रहे हैं कमजोर? इन आसान घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

भीषण धूप का प्रभाव न सिर्फ सेहत बल्कि बालों और त्वचा पर भी पड़ने लगा है। जहां एक ओर धूप और गर्मी की वजह...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वें लोक सेवा दिवस समारोह में जताई उपस्थिति

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वें सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 'लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री...

‘केसरी चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अक्षय कुमार की फिल्म ने वीकेंड पर रच दिया इतिहास

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत...

चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता, वन सुरक्षा और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का शीघ्रता से समाधान को...

Recent Comments