Friday, August 14, 2026
Home उत्तराखंड सतत विकास के लिए उपलब्‍ध संसाधनों पर नवाचार और शोध पर राष्ट्रपति...

सतत विकास के लिए उपलब्‍ध संसाधनों पर नवाचार और शोध पर राष्ट्रपति का ज़ोर

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सतत विकास के लिए उपलब्‍ध संसाधनों पर नवाचार और शोध के लिए जोर दिया है। उन्‍होंने कहा कि आर्थिक विकास के लिए स्‍थानीय आवश्‍यकताओं को ध्‍यान में रखते हुए रोजगार के अवसर सृजित करना बड़ी चुनौती है।

राष्‍ट्रपति आज उत्‍तराखंड के श्रीनगर, गढवाल में हेमवती नंदन बहुगुणा गढवाल विश्‍वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। प्रत्‍येक व्‍यक्ति के लिए शिक्षा को पहुंच में लाने पर बल देते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए काम करने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने छात्रों से नैतिक मूल्‍य अपनाते हुए अपनी जड़ों से जुड़े रहने और समाज के पिछड़े लोगों की सहायता करने का आह्रान किया।

इससे पहले राष्‍ट्रपति ने चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर राज्‍यपाल गुरमीत सिंह और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी उपस्थित थे।

राष्‍ट्रपति का कल देहरादून में उत्‍तराखंड राज्‍य स्‍थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है। राष्‍ट्रपति तीन दिन की उत्‍तराखंड यात्रा पर हैं।

RELATED ARTICLES

जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में वृहद सफाई अभियान

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के क्रम में...

प्रदेश में तैयार होंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में वृहद सफाई अभियान

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के क्रम में...

प्रदेश में तैयार होंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी...

मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ सत्र का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 एवं युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने...

‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में आएंगी फिल्में

बॉलीवुड में आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच आयुष्मान खुराना-सारा अली खान स्टारर...

Recent Comments