Friday, April 24, 2026
Home स्वास्थ्य सुबह के नाश्ते में इन बीजों का करें सेवन, स्वास्थ्य को मिलेंगे...

सुबह के नाश्ते में इन बीजों का करें सेवन, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ

सुबह का नाश्ता करना हम सभी के लिए जरूरी होता है क्योंकि यह पूरे दिन का सबसे जरूरी भोजन माना जाता है। ऐसे में सुबह के वक्त नाश्ते के रूप में सही और स्वस्थ डाइट को चुनना बहुत जरूरी है।इसके लिए आप अपनी डाइट में कई पोषक तत्वों से भरपूर बीजों को शामिल कर सकते हैं।आइये आज स्वास्थ्य टिप्स में ऐसे ही कुछ बीजों के बारे में जानते हैं।

चिया बीज
चिया बीज देखने में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन सेहत पर इसका असर भरपूर होता है।इसमें डायटरी फाइबर, फैटी एसिड, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।इसके लिए आप इन्हें सुबह के नाश्ते में दही, स्मूदी और दलिया में मिलाकर खा सकते हैं। यह सेहत के साथ-साथ त्वचा की देखभाल के लिए भी अच्छा है।यहां जानिए चिया बीज के अन्य फायदे।

अलसी के बीज
अलसी के बीज अल्फा-लिनोलेनिक एसिड से भरपूर होते हैं, जो हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।इसके अलावा यह डायटरी फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो पाचन क्रिया में सुधार और उच्च ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।आप अलसी के बीजों को पीस लें और फिर इसके पाउडर को कॉफी में मिलाकर पीये।अलसी के बीज के अलावा इसके तेल से भी लाभ मिलते हैं।

सूरजमुखी के बीज
सुबह के नाश्ते में आप सूरजमुखी के बीज को भी शामिल कर सकते हैं। यह आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।इसमें विटामिन-ई, एंटी-ऑक्सीडेंट, खनिज और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत और तंत्रिका कार्यों में सुधार करते हैं।आप इस बीज को दही में मिलाकर खा सकते हैं या फिर इसे एवोकाडो टोस्ट के ऊपर डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

कद्दू के बीज
कद्दू के बीज को पेपिटास भी कहा जाता है। ऐसे लोग जो प्रोटीन से भरपूर नाश्ते का सेवन करते हैं, उन्हें इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।ये बीज आयरन, मैग्नीशियम और जिंक से भी भरपूर होते हैं, जिसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है।रोजाना 100 ग्राम कद्दू के बीज के सेवन से ये फायदे मिलते हैं।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments