Friday, April 24, 2026
Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सरकार ने न केवल जीवन में बदलाव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सरकार ने न केवल जीवन में बदलाव किया है, बल्कि निर्धनों को गरीबी से ऊपर उठने में भी मदद की है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगले वर्ष के आम चुनाव में देश की जनता सभी बंधनों को तोड़कर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देगी। कल नई दिल्ली में हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मेलन में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला रखने के लिए कई वास्तविक और अनुमानित बाधाओं को पार किया है। श्री मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में 13 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि गरीबी से मुक्ति नारों से नहीं, बल्कि समाधान से ही संभव है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में लोगों का जीवन – स्तर बेहतर हुआ है और निर्धनों को गरीबी से ऊपर उठने में मदद मिली है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से भारत ने कई बाधाएं पार की हैं। उन्होंने कहा कि देश के समक्ष परिवारवाद और भाई-भतीजावाद जैसी वास्तविक समस्याएं थीं। श्री मोदी ने कहा कि आज हर कोई यह स्वीकार कर रहा है कि अच्छी अर्थव्यवस्था भी अच्छी राजनीति हो सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की बेहतर आर्थिक नीतियों के कारण देश में प्रगति के नए अवसर खुले हैं। श्री मोदी ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व के मुकाबले अब देश में आयकर दाताओं की संख्या लगभग दोगुनी होकर 7.5 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि देश का मध्यवर्ग हर विकास यात्रा में अग्रणी रहा है -बात चाहे खेल की हो, स्टार्टअप की हो, अंतरिक्ष की हो या तकनीक की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बढ़ता मध्यवर्ग और देश में घटती गरीबी अर्थचक्र को बड़ा करने में सहायक हो रही है। उन्होंने कहा कि नया मध्यवर्ग देश में उपभोग वृद्धि को तेज करने में बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments