Friday, August 14, 2026
Home स्वास्थ्य मुंह के बिगड़े स्वाद को ठीक करने के लिए आजमाएं ये 5...

मुंह के बिगड़े स्वाद को ठीक करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

मुंह का स्वाद बिगड़ जाए तो इसके कारण कुछ भी खाने का मन नहीं करता। इसके अतिरिक्त इससे जी-मचलाना और उलटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।खराब दंत स्वच्छता, संक्रमण, नींद और यहां तक कि लहसुन जैसे खाद्य पदार्थ खाने से भी मुंह का स्वाद बिगड़ सकता है।आइए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें आप मुंह के खराब स्वाद से छुटकारा पाने के लिए आजमा सकते हैं।

सेब का सिरका
सेब का सिरका अम्लीय होता है। यह मुंह के पीएच स्तर को संतुलित करके मौखिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह उपाय लार के उत्पादन को भी बढ़ाता है, जो मुंह के बिगड़े स्वाद को ठीक करने में मदद कर सकता है।लाभ के लिए आधे गिलास गुनगुने पानी में एक बड़ी चम्मच सेब का सिरका डालें, फिर इसमें थोड़ा शहद मिलाकर इसका सेवन करें।जब तक समस्या दूर न हो जाए तब तक इसे रोजाना सेवन करें।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा की क्षारीय प्रकृति मुंह के पीएच को सुधारने में मदद कर सकती है। इसके एक्सफोलिएटिंग गुण जीभ और दांतों पर जमे प्लाक से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकते हैं।इस प्रकार यह मुंह के बिगड़े स्वाद को ठीक करने में मदद कर सकता है।लाभ के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। फिर इस पेस्ट का इस्तेमाल अपने दांतों को ब्रश करने के लिए करें।

ऑयल पुलिंग
ऑयल पुलिंग प्लाक को हटाने में मदद कर सकती है और विभिन्न मौखिक स्थितियों जैसे ओरल थ्रश, सांसों की दुर्गंध और मसूड़े की सूजन आदि को दूर कर सकती है, जो मुंह में खराब स्वाद का कारण बन सकती हैं।लाभ के लिए 1 बड़ी चम्मच नारियल या तिल का तेल लें और इसे अपने मुंह में लगभग 10 से 15 मिनट तक घुमाएं। इसके बाद तेल को थूकें और दांतों को सामान्य रूप से ब्रश करें।

नमक के पानी से गरारे
नमक में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो मौखिक बैक्टीरिया के निर्माण को रोक सकते हैं। साथ ही नियमित रूप से नमक के पानी से गरारे करने से मुंह का खराब स्वाद और गंध को खत्म करने में भी मदद मिल सकती है।लाभ के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच नमक डालकर उसे अच्छी तरह मिलाएं, फिर इस घोल का इस्तेमाल अपना मुंह को साफ करने के लिए करें।

एलोवेरा का जूस
एलोवेरा जूस में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेरी गतिविधियां होती हैं, जो मौखिक संक्रमण को ठीक कर सकती हैं और ऐसी मौखिक समस्याओं के कारण होने वाले खराब स्वाद और गंध का इलाज कर सकती हैं।लाभ के लिए 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जूस लें और इसे अपने मुंह में लगभग 5 मिनट तक घुमाएं, फिर इसे थूक दें। इसके अलावा आप चाहें तो आधा कप एलोवेरा जूस पी भी सकते हैं।यहां जानिए एलोवेरा जूस के फायदे।

RELATED ARTICLES

भोजन के बाद सौंफ-मिश्री खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और किन्हें बरतनी चाहिए सावधानी

खाने के बाद सौंफ और मिश्री परोसने की परंपरा भारतीय खान-पान का हिस्सा रही है। घर हो या रेस्टोरेंट, भोजन खत्म होने के बाद...

सुबह या रात, कब खाएं केला? जानिए केले के सेवन का बेहतर समय

केला रोजमर्रा की डाइट में शामिल किए जाने वाले सबसे आसान और पौष्टिक फलों में से एक है। यह न सिर्फ आसानी से मिल...

सांस फूलने की बार-बार शिकायत को न लें हल्के में, हृदय और फेफड़ों की बीमारी का हो सकता है इशारा

सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूलना, थोड़ी दूर चलते ही हांफने लगना या सामान्य काम करने के बाद भी सांस लेने में परेशानी होना कई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

घायल श्रमिकों से मिले सीएम धामी, जिला अस्पताल में जाना स्वास्थ्य का हाल

पीपलकोटी। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी...

जिलाधिकारी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के बाद नीलकंठ में वृहद सफाई अभियान

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के प्रयासों के क्रम में...

प्रदेश में तैयार होंगे 5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब, विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों, फैकल्टी...

Recent Comments