Sunday, June 14, 2026
Home स्वास्थ्य सेहत का खजाना है केला, खाने से दूर हो सकती हैं कई...

सेहत का खजाना है केला, खाने से दूर हो सकती हैं कई तरह की बीमारियां, पर जानें कब बन जाता है खतरनाक

केला खाने से एक-दो नहीं बल्कि 80 तरह की बीमारियां दूर हो सकती है, यह काफी पौष्टिक और फायदेमंद फल है। इसे खाने से शरीर ताकतवर बनता है और कई तरह समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, कई बार यह खतरनाक भी हो सकता है और सेहत को नुकसान पहुंचाने लगता है। यही कारण है कि आयुर्वेद में कुछ लोगों को केला खाने से मना किया जाता है। आइए जानते हैं किन लोगों को केला भूलकर भी नहीं खाना चाहिए…
 
केला कितना फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, केला सेहत का सच्चा दोस्त होता है. यह पौष्टिक तत्वों का खजाना होता है. इसमें विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन बी 6, एंटीऑक्सीडेंट ग्लूटाथियोन, फेनोलिक्स, डेल्फिडिनिन, रुटिन और नारिंगिन पाया जाता है, जो वात पित्त दोष को बैलेंस करने का काम करते हैं। आयुर्वेद कहता है कि वात के बिगडऩे से करीब 80 तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसमें ड्राइनेस, हड्डियों में गैप, कब्ज जैसी कई समस्याएं हैं। इसलिए केला खाने से इन सभी से बचा जा सकता है।

केला किसके लिए फायदेमंद
वैसे तो केला हर किसी को फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, आयुर्वेद के अनुसार, केले की प्रकृति ठंडा होता है और यह पचने में हैवी होता है. केला लुब्रिकेशन का काम भी करता है। अगर किसी की बॉडी ड्राई रहती है या हमेशा थकान लगती है तो उसे केला खाना चाहिए। इसके अलावा अच्छी नींद न आने, गुस्सा आने, बहुत प्यास लगने, शरीर जलन होने पर केला खाना चाहिए।

केला से किसे करना चाहिए परहेज
आयुर्वेद के मुताबिक, केला कफ दोष को बढ़ा देता है. इसलिए जिनका कफ ज्यादा है, उन्हें केला गलती से भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि कफ के बढऩे से जठराग्नि कमजोर है तो यह उसे स्लो कर देगा। अगर किसी की चर्बी ज्यादा है, खांसी-जुकाम की समस्या है और कोई दमा का मरी है तो उसे केला नहीं खाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

सुस्ती और कमजोरी से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार योगासन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार थकान, सुस्ती और एकाग्रता की कमी आम समस्या बनती जा रही है। कई लोग संतुलित खान-पान और...

फ्राइड फूड के शौकीन हो जाएं सावधान, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

चटपटे और कुरकुरे खाने का नाम आते ही समोसे, पकौड़े, कचौड़ी और फ्रेंच फ्राइज जैसे स्नैक्स सबसे पहले याद आते हैं। स्वाद के मामले...

खाली पेट लगातार डकारें आने की समस्या को न करें नजरअंदाज, जानिए कारण

डकार आना शरीर की एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से पेट में मौजूद अतिरिक्त गैस बाहर निकलती है। हालांकि, यदि बिना कुछ खाए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रहस्यमयी अंदाज में लौटी ‘राव बहादुर’, टीजर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राव बहादुर’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। निर्देशक वेंकटेश महा की इस फिल्म...

अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग आयोजन को लेकर सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऊधम सिंह नगर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की...

अब हर परिवार की होगी यूनिक फैमिली आईडी, उत्तराखंड में नया कानून लागू

देहरादून। उत्तराखंड में देवभूमि परिवार कानून लागू हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 अब प्रभावी हो गया है। इस...

सुस्ती और कमजोरी से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार योगासन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार थकान, सुस्ती और एकाग्रता की कमी आम समस्या बनती जा रही है। कई लोग संतुलित खान-पान और...

Recent Comments