Saturday, August 15, 2026
Home राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने वरिष्ठत नागरिकों तथा दिव्यांकगो को डाक मतपत्र से मतदान...

चुनाव आयोग ने वरिष्ठत नागरिकों तथा दिव्यांकगो को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा उपलब्धग करायी है

चुनाव आयोग ने 80 वर्ष और इससे अधिक आयु के वरिष्‍ठ नागरिकों तथा 40 प्रतिशत दिव्‍यांगता वाले लोगों को घर से या डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा उपलब्‍ध करायी है। आयोग ने यह सुविधा अनुपस्थित मतदाताओं को भी विकल्‍प के रूप में दी हैं। अनुपस्थित मतदाता में आवश्‍यक सेवाओं में तैनात व्‍यक्ति, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्‍ठ नागरिक और दिव्‍यांग शामिल हैं। अनुपस्थित मतदाता को डाक मतपत्र का प्रयोग करने के लिए मतदान अधिकारी को आवेदन देना होगा। यह आवेदन संबंधित अधिकारी के पास चुनाव अधिसूचना जारी होने से पांच दिन के भीतर पहुंच जाना चाहिए।

डाक मतपत्र के लिए दो चुनाव अधिकारी एक वीडियोग्राफर और सुरक्षाकर्मी के साथ संबंधित मतदाता के घर जायेंगे तथा पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी करेंगे। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ, मध्‍यप्रदेश, मिजोरम, राजस्‍थान, तेलंगाना के मुख्‍य चुनाव अधिकारियों के डाक मतदान के संबंध में समुचित जानकारी आम जनता को उपलब्‍ध कराने तथा उचित प्रबंध करने को कहा है।

चुनाव आयोग ने वरिष्‍ठ नागरिकों तथा दिव्‍यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र तक परिवहन और व्‍हीलचेयर व्‍यवस्‍था करने को कहा है।

RELATED ARTICLES

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जूडो में हर्ष सिंह का गोल्डन कमाल, भारत के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि

नई दिल्ली। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। जूडो के पुरुष वर्ग में...

17 मेडल जीतकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हासिल किया 10वां स्थान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए कुल 17 मेडल हासिल कर लिए हैं। भारोत्तोलन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मौसम की खराबी के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी

पीपलकोटी। बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में...

पुराना टूथब्रश कर सकता है नुकसान, जानें कब बदलना है जरूरी

ओरल हेल्थ के लिए नियमित ब्रश करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सही समय पर टूथब्रश बदलना भी है। कई लोग ब्रश के...

घायल श्रमिकों से मिले सीएम धामी, जिला अस्पताल में जाना स्वास्थ्य का हाल

पीपलकोटी। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान की स्थिति...

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी...

Recent Comments