Sunday, June 14, 2026
Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शिरडी में 7,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शिरडी में 7,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महाराष्‍ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्‍न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और शुभारम्‍भ किया। श्री मोदी ने स्‍वास्‍थ्‍य, रेल, सड़क, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरुआत की।

सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने नमो शेतकारी महासम्‍मान निधि योजना की भी शुरुआत की। इस योजना से महाराष्‍ट्र में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के 86 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रत्‍येक वर्ष 6000 रुपये अतिरिक्‍त राशि उपलब्‍ध कराई जायेगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों का कल्याण डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्‍होंने देश की अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ-साथ बजट बढ़ाने की भी जानकारी दी। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 7 साल में न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य के अन्‍तर्गत साढ़े 13 लाख करोड़ रुपये का अनाज खरीदा गया, जबकि पिछली सरकार के कार्यकाल में यह आंकड़ा महज साढ़े तीन लाख करोड़ था।2014 के बाद एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये के तिलहन और दालों की खरीद की गई।

उन्होंने कहा कि प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण से भ्रष्टाचार समाप्‍त हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की और इसके अन्‍तर्गत देशभर के करोड़ों छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये दिए गए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के छोटे किसानों के बैंक खातों में भी 26 हजार करोड़ रुपये सीधे हस्‍तां‍तरित किये गये हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

रहस्यमयी अंदाज में लौटी ‘राव बहादुर’, टीजर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राव बहादुर’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। निर्देशक वेंकटेश महा की इस फिल्म...

अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग आयोजन को लेकर सीएम धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऊधम सिंह नगर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की...

अब हर परिवार की होगी यूनिक फैमिली आईडी, उत्तराखंड में नया कानून लागू

देहरादून। उत्तराखंड में देवभूमि परिवार कानून लागू हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 अब प्रभावी हो गया है। इस...

सुस्ती और कमजोरी से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार योगासन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगातार थकान, सुस्ती और एकाग्रता की कमी आम समस्या बनती जा रही है। कई लोग संतुलित खान-पान और...

Recent Comments