Sunday, June 8, 2025
Home राष्ट्रीय इसरो ने रॉकेट गगनयान की अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित निकालने वाली प्रणाली...

इसरो ने रॉकेट गगनयान की अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित निकालने वाली प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने आज अपने रॉकेट गगनयान की आपदा की स्थिति में अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित निकालने की प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया। श्रीहरिकोटा से गगनयान मिशन के क्रू-मॉडल का सफल परीक्षण किया गया। 2025 में मानवयुक्‍त अंतरिक्ष मिशन भेजने की तैयारी के तौर पर इसरो ने टीवी डी-1 मिशन का परीक्षण किया। अगले साल इसरो को मानव रहित मिशन पूरा करना है। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य सुरक्षित लैंडिंग, अंतरिक्ष यात्रियों का सुरक्षित बचाव और क्रू-मॉडल का परीक्षण करना था।

गगनयान को तीन बार रोकने के बाद सवेरे दस बजे सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। इसे श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र के पहले लॉन्‍च पैड से ठीक 10 बजे सवेरे छोड़ा गया। नौ मिनट के बाद क्रू-मॉडल श्रीहरिकोटा से दस किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में गिरा। वहां पर मॉड्यूल की रिकवरी के लिए नौसेना को तैनात किया गया था। नौसेना के गोताखोर मॉड्यूल को निकाल कर नौसेना के पोत में लाए। आज इसे मद्रास बंदरगाह पर लाया जाएगा।

प्रक्षेपण के बाद इसरो के अध्‍यक्ष सोमनाथ ने कहा कि सभी मानदंड और प्रक्रियाएं योजनानुसार पूरे किए गए। उन्‍होंने कहा कि इस उड़ान ने साबित किया है कि अंतरिक्ष यात्रियों को किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में सुरक्षित बाहर लाया जा सकता है। समुद्र में गिरने का परीक्षण भी किया गया जोकि सफल रहा। श्री सोमनाथ ने बताया कि इस परीक्षण यान को सवेरे आठ बजे भेजा जाना था लेकिन मौसम की खराबी के कारण इसे साढ़े आठ बजे तक स्‍थगित किया गया। इसके बाद निगरानी व्‍यवस्‍था में गड़बड़ी के कारण इसे दोबारा रोक दिया गया। इसरो अध्‍यक्ष ने बातया कि गैस दोबारा भरने और परीक्षण यान की जांच के बाद प्रक्षेपण की प्रक्रिया सवेरे दस बजे फिर शुरू की गई। उन्होंने बताया कि इसरो की पूरी टीम भविष्‍य में गगनयान के प्रक्षेपण के लिए तैयार है। मिशन के निदेशक शिव कुमार ने बताया कि मॉड्यूल की रिकवरी के बाद पूरे विवरण की छान-बीन की जाएगी। मिशन के निदेशक ने कहा कि आज का अनुभव ऐतिहासिक रहा और गगनयान मिशन पर काम करने वाले सभी लोगों के लिए प्रेरक था।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा से किया संबोधन, चिनाब पुल को बताया राष्ट्र की ताकत

कटरा/जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों को...

कोविड का खतरा लौटा, देश में एक्टिव केसों की संख्या 5000 से अधिक

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखने को मिल रही है। 22 मई को जहां केवल 275...

पीएम मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने आवास में सिंदूर का पौधा रोपित किया

नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में सिंदूर का पौधा लगाकर एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नैनीताल को मिली 126 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाएं, सीएम धामी ने की शुरुआत

नैनीताल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लालकुआं, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में नैनीताल जनपद की लगभग 126 करोड़ 69 लाख रुपए लागत की...

सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन को लेकर सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। हमने राज्य में ‘उत्तराखण्ड...

धूम्रपान से क्या घट सकती है आपकी उम्र एक दशक तक? स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्या कहते हैं

वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हमारी गड़बड़ लाइफस्टाइल और खान-पान की दिक्कतों को बड़ा कारण माना जाता रहा है। हृदय रोग-डायबिटीज...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कालू सिद्ध धाम में किया पूजन

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस...

Recent Comments