Monday, June 8, 2026
Home राष्ट्रीय केंद्र ने किया साफ, त्योहारी सीजन के दौरान स्थिर रहेंगी खाद्य पदार्थों...

केंद्र ने किया साफ, त्योहारी सीजन के दौरान स्थिर रहेंगी खाद्य पदार्थों की कीमत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान सभी प्रमुख खाद्य पदार्थों और वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहेंगी। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सरकार कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सभी उपाय कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में सरकार द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं कि गेहूं, चावल, खाद्य तेल और चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहें। चोपड़ा ने कहा कि भारत में चीनी दुनिया में सबसे सस्ती (44 रुपये प्रति किलोग्राम) है, हालांकि इसकी घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए चीनी निर्यात पर प्रतिबंध 31 अक्टूबर के बाद भी जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि 2022-23 के लिए किसानों को लगभग 95 प्रतिशत गन्ना बकाया का भुगतान किया जा चुका है। खाद्य सचिव ने कहा कि मूंगफली तेल के मामले को छोडक़र, पिछले साल से खाद्य तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है। चावल के मामले में, चोपड़ा ने कहा कि घरेलू बाजारों में मूल्य स्थिरता और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उबले चावल पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उबले चावल की आड़ में किसी अन्य किस्म का निर्यात न हो पाए। सचिव ने बताया कि केवल कुछ मित्र देशों को ही चावल के निर्यात की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि ओएमएसएस के तहत लगभग 97,000 टन चावल बेचा गया है। चोपड़ा ने कहा कि हालांकि पिछले कुछ महीनों से चावल की मुद्रास्फीति अब 11 प्रतिशत पर है, लेकिन फसल का मौसम शुरू होने के साथ इसमें भारी कमी आ सकती है।

खाद्य सचिव ने कहा कि गेहूं की कीमतें भी नियंत्रण में हैं और पिछले एक साल में खुदरा मुद्रास्फीति लगभग 3.6 प्रतिशत रही है। थोक में भी गेहूं की महंगाई दर 3.86 फीसदी के आसपास रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं की कीमतें बढऩे की कोई संभावना नहीं है क्योंकि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। चोपड़ा ने बताया कि अप्रैल 2024 तक गेहूं का 87 लाख टन स्टॉक होगा। साथ ही बफर में 76 लाख टन उपलब्ध है, जिसका उपयोग किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दर्शकों की पहली पसंद बनी ‘पेद्दी’, कमाई के आंकड़ों ने चौंकाया

साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। दर्शकों के बीच लंबे समय...

मतदाता सूची अपडेट करने की कवायद तेज, बीएलओ कर रहे घर-घर संपर्क

पौड़ी- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम...

समाधान दिवस में डीएम का एक्शन मोड, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 194 नागरिकों की...

जौनसार की लोक परंपराएं और प्रकृति प्रेम राज्य की पहचान : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री केदार सिंह स्टेडियम, नागथात, देहरादून में आयोजित जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं...

Recent Comments