Friday, July 24, 2026
Home राष्ट्रीय देश की पहली क्षेत्रीय रेल-रेपिडेक्स 'नमो भारत' को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

देश की पहली क्षेत्रीय रेल-रेपिडेक्स ‘नमो भारत’ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया लोकार्पित, सवारी का भी लिया लुत्फ़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से देश की पहली क्षेत्रीय रेल-रेपिडेक्स को रवाना किया। श्री मोदी ने देश के पहले क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आर.आर.टी.एस.) के प्राथमिकता खंड का भी उद्घाटान किया।

पहले चरण में 17 किलोमीटर की दूरी कवर होगी, जिसमें साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक की यात्रा होगी और इस मार्ग पर गाजियाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशन होंगे। श्री मोदी रैपिडेक्स ट्रेन पर सवार भी हुए, जिसका नाम ‘नमो भारत’ रखा गया है। ट्रेन में उन्होंने सह-यात्रियों के साथ बातचीत की, जिन्‍होंने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस ट्रेन-सेवा का क्या सकारात्मक प्रभाव होगा।

प्रधानमंत्री साहिबाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम की भी अध्यक्षता करेंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। वे आज बेंगलुरु मेट्रो के पूर्वी-पश्चिमी गलियारे के दो खण्डों को भी राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे।

आपको बता दें कि क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आर.आर.टी.एस.) क्षेत्रीय परिवहन की अत्याधुनिक प्रणाली और विश्‍व की सर्वोत्तम व्यवस्था के समतुल्य है। देशभर में क्षेत्रीय संपर्क में आवश्यक परिवर्तन करने की प्रधानमंत्री की दृष्टि के अनुरूप आर.आर.टी.एस. परियोजना विकसित की जा रही है। आर.आर.टी.एस. नई रेल आधारित उच्‍च गति से चलने वाली परिवहन व्यवस्था है।

दिलचस्प है कि इस रेल गाडी का डिजाइन इस प्रकार से तैयार किया गया है, कि यह 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। उच्‍च रफ्तार की यह रेलगाडी हर 15 मिनट पर चलेगी और जरूरत पड़ने पर इसकी बारम्‍बारता 5 मिनट भी की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

NEET री-एग्जाम की सुरक्षा के लिए सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म...

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने 25 जुलाई तक शेष कार्य निपटाने के निर्देश दिए

पौड़ी:  आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों तथा...

फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के निर्णय का सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने...

‘द स्कैम-लीक्ड’ का दमदार टीजर आउट, छात्रों के संघर्ष और पेपर लीक का दर्द आएगा नजर

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा से जुड़े विवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर जारी बहस के बीच अब इसी विषय पर आधारित एक...

श्रमिक कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए अनेक नई कल्याणकारी...

Recent Comments