Sunday, March 8, 2026
Home स्वास्थ्य ठंड के मौसम में बढ़ सकती है माइग्रेन की समस्या, जानिए बचने...

ठंड के मौसम में बढ़ सकती है माइग्रेन की समस्या, जानिए बचने के उपाय

अक्टूबर आने के साथ ही मौसम में बदलाव होने लगा है। सुबह-शाम तापमान में गिरावट की वजह से ठंड पडऩे लगी है। मौसम में यह बदलाव सेहत के लिए कई तरह से परेशानी वाला हो सकता है। इस मौसम में इंफ्लूएंजा जैसे वायरस के बढऩे के साथ ही माइग्रेन भी ट्रिगर कर सकता है। सर्दियां बढऩे के साथ माइग्रेन खतरनाक हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सर्दी के मौसम में सिरदर्द की समस्या आम हो जाती है। इस दौरान माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है. आइए जानते हैं इसका कारण और इससे बचने के उपाय।

ठंड बढऩे पर क्यों बढ़ जाता है माइग्रेन
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे लोग जिन्हें माइग्रेन की समस्या है, उन्हें सर्दियों में काफी परेशानी हो सकती है। इस मौसम की कई कंडीशन ऐसी होती हैं, जो माइग्रेन के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम में बदलाव करने से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है. इसके अलावा हवा में रूखापन, ज्यादा ठंड की वजह से भी माइग्रेन परेशान कर सकता है।

धूप की कमी से माइग्रेन की समस्या
ठंड के मौसम में धूप कम मिल पाता है, इसकी वजह से भी माइग्रेन परेशान बढ़ सकता है. धूप की कमी की वजह से मस्तिष्क में सेरोटोनिन जैसे रसायन असंतुलित हो सकता है। ब्रेन केमिकल्स के असंतुलन की वजह से सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है. इसके अलावा धूप की कमी शरीर के सर्कैडियन रिदम को बाधित कर देती है, जिसकी वजह से नींद के पैटर्न में असंतुलन या नींद में कमी हो सकती है। नींद में खलल की वजह से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है।

माइग्रेन से बचने के उपाय
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लाइफस्टाइल में कई बदलाव की वजह से सिरदर्द की समस्या ज्यादा हो सकती है। शराब-काफी का ज्यादा सेवन, तेज या चमकती रोशनी, तेज गंध और कुछ फूड्स माइग्रेन को बढ़ा सकते हैं। इससे बचने के लिए सर्दियों में सिरदर्द, खासतौर पर माइग्रेन से बचाव के लिए कोशिश करते रहना चाहिए. इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि ठंड से बचकर रहें। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने का भी फायदा मिल सकता है. इससे सेरोटोनिन का लेवल बढ़ता है, जो माइग्रेन के खतरे को कम कर सकता है. ठंड के मौसम में सिर अच्छे से कवर करें। इससे माइग्रेन से बचाव हो सकता है।

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments