Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट,...

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-शाह सहित 40 नेताओं के हैं नाम

नई दिल्ली- भाजपा ने छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत मतदान वाले विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, ओम माथुर, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया, वीरेंद्र कुमार खटीक, रामेश्वर तेली, बाबूलाल मरांडी, रविशंकर प्रसाद, सरोज पांडेय, बी.संजय कुमार, अजय जामवाल, नितिन नवीन, मनोज तिवारी, नित्यानंद राय, बृजमोहन अग्रवाल और रवि किशन सहित 40 नेताओं को पहले चरण के चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग होनी है। दूसरे चरण में 17 नवंबर को बाकी बची 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!