Monday, September 7, 2026
Home राष्ट्रीय आने वाले त्‍यौहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए उत्‍तर...

आने वाले त्‍यौहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए उत्‍तर रेलवे का नई दिल्‍ली से त्‍यौहार स्‍पेशल रेलगाडियां चलाने का निर्णय

आने वाले त्‍यौहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए उत्‍तर रेलवे ने नई दिल्‍ली से विभिन्‍न क्षेत्रों के लिए त्‍यौहार स्‍पेशल रेलगाडियां चलाने का निर्णय लिया है। ये रेलगाडिया कल 20 अक्‍टूबर से 19 नवंबर के बीच चलाई जाएंगी। उत्‍तर रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार कल नई दिल्‍ली से श्री माता वैष्‍णो देवी कटरा के बीच गतिशक्ति सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस विशेष रेलगाडी चलाई जाएगी, जो नई दिल्‍ली रात्रि के साढे 11 बजे प्रस्‍थान करेगी। वहीं वापसी से में यह रेलगाडी श्री माता वैष्‍णो देवी कटरा से 22 अक्‍टूबर को शाम को सवा छह बजे नई दिल्‍ली के लिए प्रस्‍थान करेगी।

इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल से कटिहार अनारक्षित विशेष रेलगाडी 8 नवम्‍बर, 11 नवम्‍बर, 14 नवम्‍बर और 17 नवम्‍बर को चलेगी जो आनंद विहार से कटिहार के लिए साढे तीन बजे चलेगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनल सहरसा अनारक्षित विशेष रेलगाडी 8 नवम्‍बर, 11 नवम्‍बर, 14 नवम्‍बर और 17 नवम्‍बर को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि के 11 बजे चलेगी। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर के बीच विशेष रेलगाडी 9 नवंबर, 12 नवंबर, 15 नवंबर और 18 नवंबर को आनंद विहार से सुबह साढे आठ बजे चलेगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता, 14 दिनों में 433 नए केस सामने आए

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानसून के बीच स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक 1,777...

बारिश के मौसम में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ी, IMA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन

नई दिल्ली। मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने बुधवार को...

कॉमनवेल्थ विजेताओं का हुआ सम्मान, खिलाड़ियों को अकादमी खोलकर प्रतिभाएं तराशने की सलाह

मांडविया बोले- पदक के साथ नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी तैयार करें चैंपियंस नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर डीएम की नजर, तय नियमों के पालन के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

एमडीडीए ने अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नदी प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, कूड़ा डालने वालों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

देहरादून 05 सितंबर,2026 (सू.वि), जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी उप जिलाधिकारियों, नगर...

सिनेमाघरों में छाई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ की कमाई

लंबे समय से जिस फिल्म का दर्शकों को इंतजार था, वह आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!