Saturday, March 7, 2026
Home स्वास्थ्य पेट की गर्मी से हैं परेशान? राहत के लिए इन चीजों का...

पेट की गर्मी से हैं परेशान? राहत के लिए इन चीजों का करें सेवन

आजकल की बिगड़ती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण पेट संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं।इन्हीं समस्याओं में से एक पेट की गर्मी है, जो अक्सर गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण बढ़ जाती है। इसके कारण मतली, सूजन, पाचन क्रिया में गड़बड़ी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इनसे बचाव के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर को ठंडक मिले।चलिए फिर आज हेल्थ टिप्स में इसी से जुड़े 5 चीजों के बारे में जानते हैं।

केला
केला एक बेहद गुणकारी फल है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।इसका सेवन पेट की गर्मी से राहत दिलाने और पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है।इसमें पोटेशियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट की सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं।इसके अलावा कच्चे केले का सेवन भी इन शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर है।

छाछ
छाछ का सेवन पेट की जलन को शांत करने में मदद कर सकता है।यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है और पेट में जमी वसा को पिघलाने में मदद करता है।रोजाना एक गिलास छाछ के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या और पेट की गर्मी से राहत मिलती है।यह पेय प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का एक भी समृद्ध स्रोत है, जो आपके शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।

खीरा
पेट की गर्मी शांत करने के लिए खीरा भी एक बढिय़ा विकल्प है।इसका सेवन पेट को ठंडा रखता है और कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह डिहाइड्रेशन के कारण पेट में होने वाली सूजन को रोकने में भी मदद करता है। इसके साथ ही इसे खाने से आप ऊर्जावान भी महसूस करते हैं।खीरे के सेवन से स्वास्थ्य को ये अन्य फायदे भी मिलते हैं।

नारियल पानी
नारियल का पानी एक ऐसा प्राकृतिक पेय है, जो शरीर को ठंडक देने में मददगार है।यह पोटैशियम, मैंगनीज और अमीनो एसिड सहित खनिजों और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं।इसमें कैलोरी कम और पोषक तत्वों की मात्रा बहुत होती है, इसलिए यह गर्मी को प्रभावी ढंग से कम करता है और वजन घटाने की प्रक्रिया को भी तेज करता है।नारियल पानी से ये स्वादिष्ट पेय भी बनाएं।

दही
दही को प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाता है, जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो पेट के लिए लाभदायक है। इसका सेवन पेट की गर्मी और सूजन की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है और मल की आवृत्ति में सुधार करता है।आप चाहें तो दही से इन लजीज व्यंजनों को बनाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments