Sunday, March 8, 2026
Home राष्ट्रीय भारतीय वायु सेना ने आज सुबह अपनी 91वीं वर्षगांठ पर अपने नए...

भारतीय वायु सेना ने आज सुबह अपनी 91वीं वर्षगांठ पर अपने नए ध्वज का अनावरण किया, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दीं

वायु सेना आज अपनी 91 वीं वर्षगांठ उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में मना रही है। इस अवसर पर बमरौली वायु सेना केंद्र में शानदार परेड का आयोजन किया गया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर थल सेना प्रमुख जनरल अनिल चौहान और मध्य हवाई कमान के जनरल ऑफिसर इन कमांड एयर मार्शल आर.जी. के. कपूर भी उपस्थित थे।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने एक परेड में वायुसेना के नए ध्वज का अनावरण किया। इसके लिए वायुसेना के पुराने ध्वज को उतारकर सम्मानपूर्वक वायुसेना प्रमुख को सौंपा गया। अब इस ध्वज को वायुसेना संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। वायुसेना प्रमुख ने चार इकाइयों को प्रशस्ति-पत्र भी सौंपे। इनमें 16 स्क्वाड्रन, 142 हेलीकॉप्टर यूनिट, 901 सिग्नल यूनिट और 3 बेस रिपेयर डिपो शामिल हैं।

इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख ने कहा कि वायुसेना की शक्ति, शांति और युद्ध काल-दोनों में उपयोगी होती है। इसके लिए हमें नई तकनीकों को अपनाते रहना होगा ताकि हम उभरती चुनौतियों का मुकाबला कर सकें। एयर चीफ मार्शल श्री चौधरी ने बताया कि इस वर्ष के वायुसेना दिवस का विषय है-भारतीय वायुसेना-वैश्विक हवाईशक्ति। इस वर्ष वायुसेना ने मित्र देशों के साथ आठ अभ्यासों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वायुसेना में पुरुष और महिला अग्निवीरों के पहले बैच को शामिल किया गया है।

इस वर्ष वायुसेना दिवस पर परेड का नेतृत्व, पहली बार, किसी महिला अधिकारी अर्थात ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी ने किया। पहली बार, महिला सैन्य कर्मियों की टुकड़ी परेड में शामिल हुई जिनमें अग्निवीर वायु महिलाएं भी शामिल रहीं। स्काई पैरा जंपर्स ने शानदार स्टंट से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आज प्रयागराज में संगम इलाके में आयुध डिपो के पास, दोपहर बाद पौने तीन बजे से हवाई करतब दिखाए जाएंगे। इनमें राफेल सहित 100 युद्धक और परिवहन विमान तथा हेलीकॉप्टर शामिल होंगे। आज ही मिग-21 को औपचारिक विदाई दी जाएगी और सी-295 परिवहन विमानों को वायुसेना में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर राज्य के उद्योग विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वायुसेना नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि हमारी वायुसेना चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए हमेशा तैयार रहती है और देश को इस पर गर्व है। राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि वायुसेना के जांबाजों के कारण हमारा वायु-क्षेत्र सुरक्षित है और वे मानवीय सहायता में भी हमेशा अग्रणी रहे हैं। उप-राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि वायुसेना के बहादुर पुरुष और महिला कर्मी हवाई क्षेत्र की निगरानी कर देश की संप्रभुता और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को अपने वायु सेना कर्मियों के शौर्य, समर्पण और निष्ठा पर गर्व है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि वायुसेना की सेवा और बलिदान के कारण ही हमारा हवाई-क्षेत्र सुरक्षित है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments