Saturday, March 7, 2026
Home स्वास्थ्य खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं? कहीं आप भी तो नहीं...

खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती

केला एक ऐसा फल है जिसके सेवन को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हैं, बहुत से लोगों का मानना है कि सुबह नाश्ते से पहले खाली पेट केला खाने से कई लाभ मिलते हैं जैसे वजन कम होना, पेट साफ रहना, पाचन अच्छा रहना आदि. लेकिन क्या यह सही है? क्या सच में खाली पेट केला खाना फायदेमंद होता है? या फिर इससे कोई नुकसान भी हो सकता है?

आइए जानते हैं केले के सेवन से जुड़े कुछ मिथक और सच्चाई

खाली पेट केला खाने के नुकसान
केले में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरीज की मात्रा अधिक होती है. इसलिए खाली पेट केला खाने से वजन बढ़ सकता है, कम नहीं. केले में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा पाई जाती है। एक मीडियम साइज का केला लगभग 25-30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 90-105 कैलोरीज प्रदान करता है।

जानें कैसे खाना चाहिए केला
केले को अकेले ना खाकर हमेशा नाश्ते या दूसरे आहार के साथ खाने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि केले में कुछ ऐसे कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं जो पाचन में गैस और फूलने का कारण बनते हैं. इन कार्बोहाइड्रेट्स को फोडमैप कहा जाता है। ये आंतों में जाकर फर्मेंट होते हैं और गैस उत्पन्न करते हैं. इससे पेट फूलना, दर्द और असहजता महसूस हो सकती है. इसलिए डाइटेशियन यह सलाह देते हैं कि केले को अकेले ना खाकर हमेशा नाश्ते में दूसरे आहार के साथ खाया जाए। ऐसा करने से पाचन में कोई समस्या नहीं होती।

दिन में क्यों खाना चाहिए केला
केले का सेवन दिन के समय करने की सलाह दी जाती है ताकि इसके पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित हो सकें. साथ ही दिनभर की एक्टिविटी से केले की कैलोरीज को भी बर्न किया जा सकता है। हर इंसान की पोषण आवश्यकताएं अलग होती हैं, इसलिए अपनी डाइट और दिनचर्या के अनुसार केले का सेवन करना चाहिए। दोपहर के भोजन के बाद या शाम को केला खाना बेहतर होता है क्योंकि इससे शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा मिलती रहती है।

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments