Saturday, October 24, 2026
Home उत्तराखंड सूबे में 60 लाख की आभा आईडी, 52 लाख के बने आयुष्मान...

सूबे में 60 लाख की आभा आईडी, 52 लाख के बने आयुष्मान कार्ड

त्येक जनपद में जारी है आभा व आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान

स्वास्थ्य मंत्री स्वयं संभाल रहें हैं आयुष्मान भव अभियान की कमान

देहरादून। उत्तराखंड में अब तक 60 लाख लोगों की आभा आईडी व 52 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत दोनों तरह के कार्ड बनाने का अभियान जोरों पर है। जिसकी कमान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं संभाल रहे हैं। पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इन दिनों आयुष्मान भव अभियान के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक जनपद में राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें आम लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने के साथ ही रक्तदान एवं अंगदान हेतु पंजीकरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा शिविरों में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) तथा आयुष्मान कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों प्रदेशभर के भ्रमण पर उतर कर स्वयं आयुष्मान भव अभियान की कमान संभाले हुये हैं। मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में अब तक 60 लाख 05 हजार से अधिक लोगों की आभा आईडी तथा 52 लाख 18 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिसमें जनपद देहरादून में सर्वाधिक 706014 आभा आईडी बनाई गई। इसी प्रकार नैनीताल में 431853, हरिद्वार 340839, ऊधमसिंह नगर 266854, पौड़ी गढ़वाल 223885, अल्मोड़ा 169612, टिहरी गढ़वाल 154243, पिथौरागढ़ 128389, चमोली 118245, चम्पावत 75763, बागेश्वर 75664, उत्तरकाशी 67703, रूद्रप्रयाग 39918 आभा आईडी बनाई गई है जबकि 32 लाख 05 हजार 682 आभा आईडी राष्ट्रीय पोर्टल पर बन कर तैयार हो चुकी है, जिनका जनपदवार चिन्हिकरण का कार्य गतिमान है।

दूसरी ओर सर्वाधिक 1084843 आयुष्मान कार्ड देहरादून जनपद में बनाये गये हैं। जबकि हरिद्वार में 877460, ऊधमसिंह नगर 852428, नैनीताल 496866, पौडी गढ़वाल 378973, टिहरी गढ़वाल 316365, अल्मोड़ा 264566, पिथौरागढ़ 210423, चमोली 200316, उत्तरकाशी 180885 तथा बागेश्वर में 113538 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में शत प्रतिशत लोगों की आभा आईडी तथा 90 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। जिसके लिये आगामी 31 दिसम्बर तक प्रदेशभर में अभियान जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से इस योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुये अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने का अह्वान किया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

विधानसभा निर्वाचन-2027 के लिए प्रशासन अलर्ट, सभी जनपदों में ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी आज से

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026 (सू.वि.) उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में 23 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए केवल विटामिन C और D काफी नहीं, इन पोषक तत्वों पर भी दें ध्यान

शरीर को संक्रमण और बीमारियों से बचाने में प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को वायरस, बैक्टीरिया...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

‘जेलर 2’ की शानदार कमाई जारी, ‘रणबाली’ के कलेक्शन में आई कमी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!