Saturday, March 7, 2026
Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों से उभरते क्षेत्रों में निवेश करने और...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों से उभरते क्षेत्रों में निवेश करने और भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में मदद करने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत आने वाले वर्षों में विश्‍व की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। वाइब्रेंट गुजरात वैश्‍विक शिखर सम्‍मेलन के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर अहमदाबाद की साइंस सिटी में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने देश के व्‍यव‍सायियों और निवेशकों से उन उभरते क्षेत्रों में निवेश करने की अपील की जिनमें देश के विकास और भारत को 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर राष्‍ट्र बनाने की अपार संभावनाएं हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे जब गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे तो उनका सपना गुजरात को देश के विकास का इंजन बनाना था और अब जब वे भारत के प्रधानमंत्री है तो उनका सपना भारत को विश्‍व के विकास का इंजन बनाना है। वाइब्रेंट गुजरात वैश्‍विक शिखर सम्‍मेलन के 20 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा उस समय शुरू हुई थी जब गुजरात का वित्‍तीय क्षेत्र भयानक भूकंप और हिंसा के कारण विशेष रूप से संकट में था। उन्‍होंने कहा कि वाइब्रेंट  गुजरात वैश्‍विक शिखर सम्‍मेलन में गुजरात को विदेशी निवेश के पसंदीदा मुकाम के रूप में स्‍थापित करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पिछले 20 वर्षो से अधिक समय में गुजरात की छवि व्‍यापारिक राज्‍य से निर्माण और उत्‍पादन के केन्‍द्र के रूप में जबरदस्‍त रूप से बदल गई है। उन्‍होंने कहा कि मोटर वाहन, रसायन, वस्‍त्र, रत्‍न और आभूषण के क्षेत्र में गुजरात देश में आगे है।

इस अवसर पर गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल, उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत, आर्सेलर मित्‍तल के कार्यकारी अध्‍यक्ष लक्ष्‍मी मित्‍तल सहित बहुत से दिग्‍गज उद्योगपति भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने आज छोटा उदयपुर में 5200 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेगें। इन परियोजनाओं में उत्‍कृष्‍ट विद्यालय मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 4500 करोड़ रूपये की स्‍कूलों की ढांचागत परियोजनाएं भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments