Sunday, October 25, 2026
Home उत्तराखंड आयुष्मान कार्ड बनाने में नहीं होगी कोई दिक्कत- डॉ. धन सिंह रावत

आयुष्मान कार्ड बनाने में नहीं होगी कोई दिक्कत- डॉ. धन सिंह रावत

स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में एनएचए अधिकारियों के साथ की बैठक

26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रत्येक जनपद में चलेगा व्यापक अभियान

देहरादून। सूबे में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाया जायेगा। इसके लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने स्टेट कॉर्डिनेटर उत्तराखंड को तकनीकी टीम के साथ देहरादून भेज दिया है। इस टीम ने प्रदेशभर के सभी सर्वाजनिक सुविधा केन्द्रों (सीएससी) की मैपिंग कर एनएचए पोर्टल पर आ रही लॉगिन समस्या को दूर कर लिया है। प्रदेश में अब आयुष्मान कार्ड बनाने में कोई भी समस्या सामने नहीं आयेगी। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर आयुष्मान भारत ऐप डाउनलोड करके अपना आयुष्मान कार्ड बना सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में आभा आइर्ड बनाने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिसके लिये सभी शिक्षण संस्थानों को भी पांच वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलकात कर प्रदेश में चल रहे आयुष्मान भव अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही तकनीकी दिक्कतों से भी अवगत कराया। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री फौरन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिये। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही तकनीकी अड़चनों दूर करने को लेकर उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ भी बैठक की। जिसमें तकनीकी समस्याओं एवं अन्य विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

डॉ. रावत ने बताया कि एनएचए के अधिकारियों ने आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही तकनीकी दिक्कताओं को दूर करने के लिये तत्काल अपनी टीम देहरादून रवाना किया। जिसमें एनएचए के स्टेट कॉर्डिनेटर उत्तराखंड हृदयानंद पुस्ती तथा तकनीकी टीम के सदस्य शामिल हैं। एनएचए टीम ने शनिवार को ही राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के कार्यालय पहुंकर यहां के कार्मिकों के साथ मिलकर प्रदेशभर के कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) की मैपिंग कर आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही दिककतों को दूर कर दिया है। अब राज्य के साभी सीएससी में बिना किसी दिक्कत के आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गये हैं।

प्रत्येक जनपद को दिया 10 हजार आभा आईडी व 5 हजार आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने राजस्थान प्रवास के बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर 26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रदेशभर में व्यापक अभियान चला कर आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने के निर्देश दिये हैं। इसके लिये उन्होंने सेवा पखवाडे के अंतर्गत प्रत्येक जनपद को प्रति दिन 10 हजार आभा आईडी व 05 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया है। डॉ. रावत ने कहा कि सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी सीएमओ को प्रत्येक दिन की रिपोर्ट से स्वास्थ्य महानिदेशलय व शासन को अवगत भी कराना होगा। जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिसकी शासन स्तर पर भी मॉनिटिरिंग की जायेगी।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!