स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा है कि आयुष्मान भव अभियान के तहत पहले पांच दिन में 51 हजार से ज्यादा आयुष्मान मेले आयोजित किये गये। सुश्री पवार ने आज नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि अभियान में 21 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में 55 लाख जांच और स्क्रीनिंग हुईं तथा 4,700 से अधिक सर्जरी की गईं। सुश्री पवार ने कहा कि 5,600 रक्तदान शिविर लगाये गए और 42 हजार यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया गया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव अभियान के पांच दिनों में आठ लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड और लगभग 20 लाख आभा आईडी बनाई गई। सुश्री पवार ने कहा कि इस अवधि में 17 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई।
Recent Comments
on Hello world!
on Hello world!








