Saturday, March 7, 2026
Home राष्ट्रीय इंडिगो ने इस वर्ष नवंबर से हैदराबाद और कोलंबो के बीच सीधी...

इंडिगो ने इस वर्ष नवंबर से हैदराबाद और कोलंबो के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की

भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने इस वर्ष नवम्‍बर से हैदराबाद और कोलम्‍बो के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इसे बहुत महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है क्‍योंकि इन दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान संचालित करने वाली इंडिगो पहली भारतीय एयरलाइन होगी। स्‍थानीय समाचार पोर्टल और अखबारों ने इंडिगो के ग्‍लोबल सेल्‍स प्रमुख विनय मल्होत्रा के हवाले से खबर दी है कि कम्पनी लीक से हटकर सेवाएं प्रदान करने और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने पर ध्‍यान दे रही है। उन्‍होंने कहा कि इस उड़ान सेवा से भारत और श्रीलंका के बीच व्यावसायिक संबंध, व्‍यापार और पर्यटन बढ़ेगा।

भारत और श्रीलंका के बीच पिछले एक वर्ष में संपर्क बढ़ा है। जाफना और चेन्‍नई के बीच उड़ान सेवा फिर शुरू हुई जो अब रोजाना संचालित की जा रही है। इस वर्ष मुम्‍बई और कोलंबो के बीच भी उड़ान शुरू हुई।

नागपट्टीनम और कान्‍केशनतुरई के बीच फेरी सेवाएं शीघ्र शुरू होने वाली हैं। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। लग्जरी पर्यटकों की मांग पूरी करने के लिए चेन्‍नई, हमबनटोटा और त्रिंकोमाली के बीच इस वर्ष जून से अंतर्राष्‍ट्रीय लग्‍जरी क्रूज सेवा भी शुरू हुई। पारंपरिक रूप से भारत पर्यटकों के मामले में श्रीलंका के लिए अग्रणी स्रोत रहा है।

अनेक भारतीयों के लिए श्रीलंका पसंदीदा पर्यटन स्‍थल है। श्रीलंका से पर्यटक सांस्‍कृतिक, धार्मिक और मेडिकल पर्यटक के रूप में भारत आते हैं। हैदराबाद भारत का प्रमुख पर्यटन स्‍थल है जहां चारमीनार, गोलकुंडा किला और सालारजंग संग्रहालय आकर्षण के केन्‍द्र है। यह शहर विश्‍वस्‍तरीय चिकित्‍सा सुविधाओं के लिए भी प्रसिद्ध है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

घर से मिलेगी महिला सशक्तिकरण को मजबूती: रेखा आर्या

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न...

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को आएगा सामने

फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मेकर्स ने अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर...

चारधाम यात्रा-2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू...

Recent Comments