Saturday, October 24, 2026
Home उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सेवा पखवाड़े का शुभारंभ

प्रदेशभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में लोगों ने लिया बढ़- चढ़ कर हिस्सा

सूबे के 70 विधानसभा क्षेत्र व 4 राजकीय मेडिकल कालेजों में लगाये गये रक्तदान शिविर

देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज से प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसका विधिवत शुभारंभ सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय दून मेडिकल कालेज से किया। इसके साथ प्रदेश की समस्त 70 विधानसभा क्षेत्रों एवं तीन अन्य राजकीय मेडिकल कालेजों में रक्तदान शिविर आयोजित किये गये हैं जिनमें स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

राजकीय दून मेडिकल कालेज में आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर आज प्रदेशभर में 74 जगह रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भव: अभियान आगामी दो अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। जिसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें स्वयंसेवी संस्थाएं, एनएसएस, रेडक्रास सोसाइटी, स्काउट-गाइड्स, रोवर-रेंजर्स के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास, पंचायतीराज, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य में रक्तदान के लिए दो लाख लोगों के पंजीयन का लक्ष्य है। इसके अलावा नेत्रदान, अंगदान, देहदान के लिये दस हजार लोग को शपथ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अंगदान करने वालों के लिए सरकारी अस्पतालों में दधिचि वार्ड बनाए जाएंगे और उन्हें विशेष कार्ड भी दिया जाएगा। कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत आयुष्मान कार्ड व आभा आइडी पर भी विशेष फोकस है। प्रदेश में अब तक 58.65 लाख लोगों की आभा आइडी बनी है। हर नागरिक की आभा आइडी बनाई जाएगी। वहीं, 52 लाख आयुष्मान कार्ड बन गए हैं, 90 लाख बनाने हैं। प्रदेश में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी आधार पर गांवों को आयुष्मान ग्राम घोषित किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले भी आयोजित किए जाएंगे। ग्राम स्तर पर गैर संचारी रोग सहित टीबी, एनीमिया आदि की भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने महापौर से सभी पार्षदों के साथ अभियान को लेकर बैठक करने को कहा ताकि वार्डवार अभियान की रणनीति तय की जा सके। इस अवसर पर देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक राजपुर रोड़ खजान दास नेकहा कि रक्तदान करने के कई फायदे हैं एक ओर किसी जरूरतमंद की मदद हो जाती है वहीं दूसरी ओर शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने इस अवसर पर मेडिकल कालेज के कार्यों की भी सराहना की।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीत शाह ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिये ई- रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बारे में जानकारी दी और लोगों से रक्तदान में सहयोग करने को कहा। इस अवसर पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय जैन, रेडक्रास सोसाइटी के महासचिव डा. एमएस अंसारी, महेंद्र भंडारी सहित मेडिकल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!