Saturday, October 24, 2026
Home उत्तराखंड घर के कई मुश्किल कामों को आसान बनाता है प्याज, आजमा कर...

घर के कई मुश्किल कामों को आसान बनाता है प्याज, आजमा कर देखें

भारतीय रसोई में प्याज ना हो यह सम्भव ही नहीं है। प्याज के बिना सब्जी बनाना गृहणियों को बहुत मुश्किल नजर आता है। भोजन का जायका बढ़ाने में प्याज का इस्तेमाल किया ही जाता है। कई लोग तो हर सब्जी में प्याज का इस्तेमाल करते हैं। सब्जी की ग्रेवी बनानी हो या पास्ता प्याज का इस्तेमाल होता ही है। हालांकि काटने में मेहनत बहुत होती है और आंखों में आंसू जरूर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपको रूलाने वाला यह प्याज घर के कई मुश्किल काम को आसान बनाता है। आज इस कड़ी में हम आपको प्याज से जुड़े कई ऐसे बेहतरीन काम के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपने कभी सोचे भी नहीं होंगे।

फलों को खराब होने से बचाता है
कोई भी फल ज्यादा देर तक कटा रखा रहने पर उसमें ऑक्सीडेशन प्रोसेस शुरू हो जाती है और वह भूरा और खराब सा होने लगता है। प्याज में मौजूद नेचुरल मॉइश्चर और सल्फर इस प्रक्रिया को धीमी करने और एवाकाडो, सेब जैसे फलों को ज्यादा वक्त तक अच्छा रखने में मददगार होता है।

जंग हटाता है प्याज
प्याज के रस का उपयोग जंग को हटाने में भी किया जा सकता है। कई बार किचन के किसी बर्तन, चाकू या फिर चम्मचों में नमी की वजह से जंग लगने लगती है। कई बार साबुन से साफ करने पर भी जंग दूर नहीं होती है। ऐसी सूरत में प्याज काफी काम आ सकता है। चाकू पर जंग गलने पर चाकू को प्याज के अंदर घुसाकर कुछ वक्त के लिए छोड़ दें और उसके बाद निकालकर साफ करें तो जंग चली जाती है। इसी तरह प्याज के रस को जंग की जगह पर कुछ वक्त तक घिसने पर भी असर दिखाई देता है।

बालों की ग्रोथ बढ़ाता है प्याज का रस
प्याज के रस का उपयोग बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। कई घरेलू नुस्खों में बालों के इलाज के लिए प्याज का उपयोग किया जाता है। प्याज में काफी मात्रा में सल्फर मौजूद होता है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। पेंट की गंध को भगाता है घर में अगर आपने नया-नया पेंट कराया है तो उसकी स्मेल आपको परेशानी में डाल सकती है। इस तरह की परेशानी का सामना करने पर तीन चार प्याज को टुकड़ों में काटकर एक प्लेट में उस रूम में रख दें जहां पेंट हुआ है। कुछ घंटों में ही प्याज पेंट की स्मेल को एब्जॉर्ब कर लेगा।

कार की विंडशील्ड पर नहीं जमती फ्रॉस्ट
सर्दियों के दिनों में कार की विंडशील्ड पर रात में नमी और ओस जमना एक आम समस्या होती है। सुबह जल्दी गाड़ी का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इस वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर प्याज की स्लाइस को रात में विंडशील्ड पर घिस दिया जाए तो सुबह आप देखेंगे की विंडशील्ड पर फ्रॉस्ट नहीं जमी है।

चमकदार व साफ करता है ओवन
खाने को स्वादिष्ट बनाने वाला ओवन और ग्रिल जब गंदा हो जाता है तो उसे साफ करना काफी मुश्किल काम होता है, लेकिन प्याज की मदद से आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं। यहां प्याज की एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज़ काफी कारगर साबित होती हैं। प्याज का छिलका उतारकर उसके राउंड स्लाइस काट लें और फिर ग्रिल की रॉड्स और ओवन को घिसकर साफ करने में इस्तेमाल करें। यह खाने में लगने वाले बैक्टिरया को भी खत्म कर देता है।

जलने की बदबू को सोखता है प्याज
सभी घरों में ये आम है कि कभी बनाते वक्त चावल जल जाएं या फिर दूध ज्यादा उबलने से गैस बर्नर पर गिर जाए या कभी दाल ज्यादा पकने की वजह से जल जाए। जब भी कभी ऐसा होता है तो किचन एक अजीब तरह की बदबू से भर जाता है। जिसे दूर होने में काफी वक्त लगता है। ऐसी मुश्किल स्थिति में प्याज का उपयोग काफी कारगर हो सकता है। जब भी कभी ऐसा हो तो प्याज के कुछ स्लाइस को स्टोव के पास रख देना चाहिए। इससे कुछ देर में ही प्याज सारी बदबू सोख लेता है।

RELATED ARTICLES

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

नशे के खिलाफ जागरूकता की पहल, सीएम ने वॉकथॉन का किया शुभारंभ

देहरादून-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

क्या ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप ने दी सैन्य हमले की धमकी

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी...

सेहत के लिए गुणकारी है तुलसी, पेट की समस्याओं से लेकर तनाव तक में मिल सकता है लाभ

भारतीय घरों में पूजनीय मानी जाने वाली तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में किया जाता रहा है। तुलसी की पत्तियों...

फौजी’ का धमाकेदार टीजर आउट, प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर...

देहरादून के पल्टन बाजार में यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026 (सूवि)-  त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा...

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!