Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिवस में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों...

पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिवस में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल और शहीद दुर्गामल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक की।

कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सेवा सप्ताह के रूप में मानने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को सफल क्रियान्वयन और सुनियोजित ढंग से करने का आव्हान किया। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता शिविर, दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान सहित कई में सेवा कार्य जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस सेवा सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और हर क्षेत्र में आज भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कल यानी 16 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से आवास की चाबी सौंपी जाएगी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, पार्षद भूपेंद्र कठेत, प्रभा शाह, संजय नौटियाल, कमल थापा, मंजीत रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

हरिद्वार।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के 7 मार्च 2026 को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियों को तेजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments