Friday, April 24, 2026
Home स्वास्थ्य कमर दर्द की समस्या से हमेशा रहते हैं परेशान? अपने आहार में...

कमर दर्द की समस्या से हमेशा रहते हैं परेशान? अपने आहार में जरूर शामिल करें ये 6 चीजें

कमर में दर्द होना आजकल एक आम समस्या हो चली है। इन दिनों ज्यादातर लोग पीठ दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऑफिस में घंटों-घंटों बैठकर काम करने और गलत पोजिशन में बैठने की वजह से लोगों में यह दिक्कत बढ़ रही है। इसके अलावा, अनहेल्दी खानपान और शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी इसकी कुछ वजहें हैं। कमर दर्द से राहत पाने के लिए एक्सपर्ट हमेशा एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। क्योंकि इससे न सिर्फ मसल्स को आराम मिलेगा, बल्कि शरीर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी।

एक्सरसाइज के अलावा, आपको अपने खानपान पर भी खास ध्यान देना होगा और भोजन में उन पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना होगा, जो दर्द से राहत प्रदान कर सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको खाने से आपको दर्द से राहत मिल सकती है।

1. ओमेगा-3 फैटी एसिड: अगर आपको अक्सर कमर में दर्द की परेशानी रहती है तो आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए. आपको बादाम, अखरोट, चिया बीज, अलसी के बीज और मछली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, आप खाना बनाने के लिए सरसों के तेल और जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको दर्द से राहत मिल सकती है।

2. एंटी इंफ्लेमेटरी फूड: दर्द को कम करने में एंटी इंफ्लेमेटरी फूड भी आपकी काफी मदद कर सकते हैं। आपको अपने किचन में ही ऐसे कई मसाले मिल जाएंगे जिनमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जैसे- दालचीनी, लाल मिर्च और अदरक आदि. इसके अलावा, हल्दी भी एक ऐसा मसाला है, जो जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है।

3. प्रोटीन फूड: शरीर में प्रोटीन की कमी की वजह से कई बार दर्द की समस्या पैदा हो जाती है. इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर भोजन (अंडे, दूध, दाल आदि) को शामिल करें।

4. हरी सब्जियां: दर्द से राहत पाने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं, जैसे- फूलगोभी, ब्रोकोली, पालक और पत्तागोभी आदि इनमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के भी कुछ मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, एक सल्फोराफेन नाम का कंपाउंड भी पाया जाता है, जो दर्द से राहत दिलाने का काम करता है।

5. जड़ वाली सब्जियां: आप दर्द से राहत पाने के लिए जड़ वाली सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं, जिनमें चुकंदर, गाजर और कद्दू आदि शामिल हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो दर्द से राहत दिलाने का काम कर सकता है।

6. ताजे फल: दर्द से राहत पाने के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आपको रोजाना ताजे फलों का भी सेवन करना चाहिए। अपनी डाइट में अनानास, सेब, चेरी, जामुन, खट्टे फल और अंगूर आदि को शामिल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

थोड़ी सी चढ़ाई में ही सांस फूलती है? खानपान में करें ये बदलाव

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत...

बच्चों की बढ़ती मोबाइल लत बन सकती है खतरा, जानिए इसके नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन...

अमरूद: पेट की दिक्कतों, डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद फल

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फर्जी वीडियो से चारधाम यात्रा को लेकर भ्रम फैलाया, आरोपी पर मुकदमा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्री...

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचे उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री धामी ने किया अभिवादन

देहरादून। देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ से ‘रूप दी रानी’ गाना लॉन्च

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का पहला गाना ‘रूप दी...

भक्ति और विश्वास के माहौल में केदारनाथ धाम के कपाट विधिपूर्वक खुले

रुद्रप्रयाग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी हर हर महादेव, जय श्री केदार के उदघोष से प्रफुल्लित हुई...

Recent Comments