Saturday, March 7, 2026
Home स्वास्थ्य मैदानी जिलों में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, यहां देखें किस...

मैदानी जिलों में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, यहां देखें किस जिले में कितने मामले

देहरादून- उत्तराखंड के मैदानी जिलों में डेंगू संक्रमण बढ़ रहा है। छह जिलों में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 600 पार हो गया है। डेंगू के कुल मामलाें में 65 प्रतिशत देहरादून जिले के हैं, जबकि सात पर्वतीय जिलों में अभी तक डेंगू का एक भी मामला नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 28 अगस्त तक डेंगू के कुल 643 मामले सामने आए हैं, जबकि देहरादून में डेंगू से एक मरीज मौत हुई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में योजना डेंगू लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। देहरादून जिले में तेजी से डेंगू संक्रमण फैल रहा है। कुल मामलों में 418 मामले देहरादून जिले में मिले हैं। सोमवार को पांच जिलों में 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

इसमें देहरादून जिले में 19, नैनीताल में 15, पौड़ी में तीन, चमोली में तीन, ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला मिला है। राज्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया, प्रदेश में डेंगू नियंत्रण में है। छह जिलों में ही अभी तक डेंगू संक्रमित मामले मिले हैं। उन्होंने कहा, बारिश से मौसम में बुखार आते ही लोगों में डेंगू को लेकर भय और बेचैनी का माहौल पैदा हो जाता है, जबकि लोगों को घबराना नहीं चाहिए। इसके लिए सतर्क रहने की जरूरत है। डेंगू मरीज का प्लेटलेट्स काउंट 10 हजार से ज्यादा हो तो प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की कोई जरूरत नहीं होती है।

किस जिले में कितने डेंगू के मामले 
देहरादून-418, हरिद्वार-91, नैनीताल-89, पौड़ी-38, ऊधमसिंह नगर-3, चमोली-4

RELATED ARTICLES

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

युवा और बच्चे भी हो रहे सुनने की परेशानी का शिकार, जानिए क्या हैं कारण

आमतौर पर यह माना जाता है कि सुनने की क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम होती है, लेकिन अब यह समस्या केवल बुजुर्गों तक...

रंगों की होली में कॉन्टैक्ट लेंस से बढ़ सकता है आंखों का खतरा, समझें नुकसान

होली के रंगों के साथ मस्ती करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इस उत्साह में अक्सर लोग अपनी आंखों की सुरक्षा को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments