Tuesday, March 10, 2026
Home उत्तराखंड जी-20 के समय घरों में बंद रहेंगे लोग

जी-20 के समय घरों में बंद रहेंगे लोग

ऐसा लग रहा है कि सितंबर में जी-20 की बैठक के समय आधी से ज्यादा दिल्ली घरों में बंद रहेगी। कर्फ्यू जैसे हालात हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि मध्य दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली का कुछ हिस्सा लगभग पूरी तरह से बंद हो सकता है। लोगों की आवाजाही को बहुत हद तक सीमित कर दिया जाएगा।

बेहद जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी और उन सेवाओं से जुड़े लोगों को भी पास जारी किए जाएंगे। यानी जिन लोगों के लिए पास जारी होगा उनके अलावा दूसरे लोगों का कुछ निश्चित इलाकों में जाना वर्जित होगा। गौरतलब है कि प्रगति मैदान में जी-20 का सम्मेलन नौ और दस सितंबर को होना है। इसमें हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित दुनिया के 20 सबसे अमीर देशों के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नई दिल्ली आ रहे हैं। इन 20 के अलावा भी कुछ देशों को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

सम्मेलन प्रगति मैदान के नए बने कन्वेंशन सेंटर में होगा। सारे आमंत्रित अतिथि इसके आसपास का पांच सितारा होटलों में रूकेंगे। लुटियंस की दिल्ली में स्थित इम्पीरियल होटल, मैरिडियन, ललित, सांग्रीला के अलावा आईटीसी मौर्य में भी मेहमान रूकेंगे।

बताया जा रहा है कि आठ सितंबर से मध्य दिल्ली का पूरा इलाका और दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में आवाजाही सीमित कर दी जाएगी। इन इलाकों में बाजार या तो पूरी तरह से बंद रहेंगे या दुकानदारों के लिए पास जारी होंगे। कनॉट प्लेस, बंगाली मार्केट, खान मार्केट आदि के दुकानदारों के लिए पास जारी होंगे। इन इलाकों में सुरक्षा की बेहद कड़ी व्यवस्था की जाएगी। स्कूल, कॉलेज आदि भी बंद करने की बात हो रही है। पहले तो सडक़ों पर से आवारा कुत्तों तक को हटाने की बात थी लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अल्फा’ से आलिया भट्ट का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट

अल्फा से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके...

ईयरबड्स से कान साफ करना हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टरों ने किया सतर्क

कान हमारे शरीर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी सही देखभाल करना जरूरी है। अक्सर लोग कानों की सफाई के लिए कॉटन...

सीएम धामी ने विधानसभा सत्र में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों से की मुलाकात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन...

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

Recent Comments