Monday, March 9, 2026
Home उत्तराखंड भारी बारिश के चलते देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सबसे अधिक प्रभावित,...

भारी बारिश के चलते देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सबसे अधिक प्रभावित, तीन उड़ानों को दिल्ली किया डायवर्ट

जौलीग्रांट- भारी बारिश के कारण रविवार को पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सबसे अधिक प्रभावित रहा। प्रयागराज, हैदराबाद और दिल्ली की तीन उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, जयपुर वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज वाली फ्लाइट को सुबह 10.55 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट आसमान में काफी देर चक्कर काटते रही और फिर दिल्ली डायवर्ट हो गई। यह फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से टेक ऑफ होकर दोपहर पौने दो बजे के दोबारा देहरादून के आसमान में पहुंची, लेकिन तब भी लैंड नहीं हो पाई। फिर दोबारा इसे जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

इंडिगो की दूसरी फ्लाइट 11 बजे के आसपास देहरादून के आसमान में पहुंची। खराब मौसम के कारण कई चक्कर काटने के बाद इसे भी दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। दोपहर 2.10 बजे जयपुर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। वहीं, शाम 3.05 बजे विस्तारा की दिल्ली वाली फ्लाइट ने आसमान में चक्कर लगाते हुए दो बार एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया।

लेकिन दोनों प्रयासों में फ्लाइट रनवे पर नहीं उतर पाई। फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। खराब मौसम के कारण उड़ानों को डायवर्ट और रद्द करना पड़ा। जो उड़ानें एयरपोर्ट पर लैंड हुई उन्होंने रामगढ रेंज और बुग्गावाला के आसमान में करीब आधा घंटे से अधिक समय पर गोल चक्कर काटे।

इंडिगो की कोलकाता वाली फ्लाइट, इंडिगो दिल्ली की तीन इंडिगो बंगलुरू, विस्तारा की मुंबई, इंडिगो की लखनऊ वाली फ्लाइटें आधा घंटे से अधिक समय तक आसमान में चक्कर काटने के बाद एयरपोर्ट पर उतरी। देहरादून एयरपोर्ट पर लो क्लाउड की वजह से विभिन्न एयरलाइंस के पायलटों को लैंडिंग में परेशानी हुई। जिससे कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। जबकि कई फ्लाइट आसमान में होल्ड पर रही। देहरादून एयरपोर्ट पर 500 फीट की दूरी पर घने बादल रहे। जिस कारण पूरे दिन हवाई यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, विमानों को टेक ऑफ में कोई दिक्कतें नही हुई।

RELATED ARTICLES

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडा मेला के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जन औषधि केंद्रों से गरीब और जरूरतमंदों को मिल रही बड़ी राहत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं...

गृह मंत्री ने न्याय संहिता विषय पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

*माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी* ने आज हरिद्वार के बैरागी कैंप में *उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा आयोजित नई ‘न्याय संहिता’...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झंडा मेला के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश...

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

Recent Comments