Friday, April 24, 2026
Home उत्तराखंड गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मेरी माटी मेरा देश अभियान...

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अहमदाबाद के घटलौडिया में तिरंगा यात्रा को रवाना किया

श्री अमित शाह मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ आज अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसका आयोजन मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत किया गया है।

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश अमृतकाल में प्रवेश कर रहा है और इस काल में प्रत्येक नागरिक को देश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में योगदान करना चाहिए। श्री शाह ने यह बात गांधीनगर में अपने पैतृक स्थान मनसा में एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने गांधीनगर के पास लेकावाड़ा में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड-एनएसजी के क्षेत्रीय केंद्र के नए भवन की वर्चुअली आधारशिला भी रखी।

श्री शाह ने कहा कि सरकार देश के स्वतंत्रता संग्राम के भूले-बिसरे नायकों के योगदान को उजागर करना चाहती है ताकि युवा पीढी देश के इतिहास से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में, देश को प्रत्येक क्षेत्र में विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाना है और यह युवाओं की भागीदारी से ही संभव है।

ए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के संबंध में श्री शाह ने कहा कि अपने इतिहास, संस्कृति, साहित्य और राष्ट्रीय गौरव से अगली पीढ़ी को अवगत कराना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम स्वराज...

महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में जुटी भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में शुक्रवार को महिला जन आक्रोश रैली के माध्यम से मातृशक्ति की आवाज बुलंद नजर आई। परेड ग्राउंड में आयोजित इस...

टिहरी सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की...

एआई की मदद से बनी ‘द्रोणाचार्य’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

एआई तकनीक से तैयार की गई नई फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता...

Recent Comments