Saturday, March 7, 2026
Home राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में होना चाहते है शामिल, तो इस वेबसाइट से...

स्वतंत्रता दिवस समारोह में होना चाहते है शामिल, तो इस वेबसाइट से करे टिकट बुक

नई दिल्ली- 15 अगस्त, 2023 मंगलवार को हमारा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए उत्साहित है। स्वतंत्रता दिवस को नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिष्ठित भव्य परेड का आयोजन किया जाता है जो स्वतंत्रता के प्रति भारत के संघर्ष को सम्मान देने और जश्न मनाने के लिए समर्पित है। लाल किले पर समारोह सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर पेश करने के साथ शुरू होता है, जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, राष्ट्रगान बजाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम आयोजित होने के बाद तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस की परेड देखना प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए गौरव की बात है।

इस साल ऐतिहासिक लाल किले में समारोह में शामिल होना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। अब आप ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं और इस समारोह में भाग ले सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए सरकार ने एक वेबसाइट बनाई है, www.aamantran.mod.gov.in, जहां लोग इलेक्ट्रॉनिक निमंत्रण प्राप्त कर सकते हैं और कोई भी ई-टिकट खरीद सकते हैं। याद रखें, जब आप ई-टिकट प्राप्त कर रहे हों, तो सुनिश्चित करें कि आप सही पता दें, वही पता जो आपके आधिकारिक आईडी कार्ड जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता आईडी पर दिया गया हो। अगर आप स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने की योजना बना रहे हैं तो आपको पहले से ही ऑनलाइन टिकट बुक कर लेनी चाहिए।

ऑनलाइन टिकट मुख्य कार्यक्रम से दो दिन पहले उपलब्ध होती हैं। इस समारोह की टिकटें तीन श्रेणी में उपलब्ध होती हैं। पहला है रु 20 प्रति व्यक्ति, दूसरा 100 प्रति व्यक्ति और तीसरा 500 प्रति व्यक्ति। कार्यक्रम की टिकट सीमित होती हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके अपनी टिकट बुक कर लें। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक है। सभी विजिटर्स को आयोजन स्थल यानी लाल किले पर साढ़े आठ 8 बजे से पहले पहुंचना होगा, क्योंकि 9 बजे ध्वजारोहण समारोह होगा।

ऐसे बुक कर सकते हैं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देखने के लिए टिकट

  • आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाएं। स्वतंत्रता दिवस 2023 के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग करें।
  • इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और टिकटों की संख्या जैसी आवश्यक जानकारी भरें।
  • वेरिफिकेशन के लिए अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद टिकटों की संख्या और कैटेगरी का चयन करें।
  • चयनित टिकटों का भुगतान करें।
  • कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश पाने के लिए अपनी ई-टिकट का प्रिंट आउट ले लें।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का जोर—शहरी विकास से ही आगे बढ़ेगा भारत

तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। थंपानूर ओवरब्रिज से पुथरिकंडम मैदान तक निकाले गए...

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की शौर्य यात्रा में लिया भाग, राष्ट्र को प्रेरक संदेश

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में सहभागिता कर आस्था, साहस और सांस्कृतिक विरासत के प्रति देश की प्रतिबद्धता...

टीएमसी शासन पर अमित शाह का हमला, कहा: भय और भ्रष्टाचार चरम पर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। राज्य में सभी प्रमुख दल रणनीति बनाने में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बॉक्स ऑफिस पर ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की फीकी शुरुआत, पहले दिन नहीं जुटा पाई बड़ी कमाई

फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन की बतौर निर्माता नई फिल्म चरक: फियर ऑफ फेथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसे विषयों...

पथरी की समस्या को नजरअंदाज न करें, समय रहते उपचार कराना जरूरी

बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के कारण किडनी में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले जहां यह...

देश के विकास और बेहतर शासन के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत: अमित शाह

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने...

टिहरी झील को विश्व मानचित्र पर पर्यटन-खेल के हब के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री

टिहरी।पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो...

Recent Comments